SECL की बड़ी पहल: कोयलांचल के होनहार बनेंगे डॉक्टर, NEET की मुफ्त आवासीय कोचिंग के लिए आवेदन आमंत्रित

मेडिकल की पढ़ाई कर डॉक्टर बनने का सपना देखने वाले विद्यार्थियों के लिए साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) की ओर से एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। SECL की CSR शिक्षा पहल ‘SECL के सुस्रुत’ के अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों को निःशुल्क आवासीय NEET मेडिकल कोचिंग उपलब्ध कराने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इस योजना का लाभ SECL की खनन परियोजनाओं से प्रभावित परिवारों के बच्चों एवं SECL के खनन क्षेत्रों से जुड़े कोयलांचल के निवासियों को मिलेगा। इसका उद्देश्य आर्थिक और सामाजिक रूप से प्रभावित परिवारों के होनहार बच्चों को मेडिकल शिक्षा की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।
29 नवंबर को होगी चयन परीक्षा
जारी सूचना के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए निःशुल्क आवासीय NEET कोचिंग हेतु चयन परीक्षा का आयोजन 29 नवंबर 2026 को किया जाएगा। इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी 28 नवंबर 2026 को शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
इच्छुक विद्यार्थी ऑनलाइन पंजीकरण एवं विस्तृत जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जा सकते हैं।
इसके अलावा पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं चयन परीक्षा से संबंधित जानकारी के लिए अपने संबंधित SECL क्षेत्रीय कार्यालय अथवा निर्धारित परीक्षा केंद्र से संपर्क किया जा सकता है।
SECL की यह पहल कोयलांचल के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए मेडिकल क्षेत्र में आगे बढ़ने का एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हो सकती है।
NHAI के आदेश के बाद भी अधूरे भारतमाला फोरलेन पर धड़ल्ले से दौड़ रहे भारी वाहन..




