ग्राम पंचायत का समाचार

अस्पताल जाना है तो पहाड़ चढ़ो उतरो , राशन लाना है तो रास्ता खोजो! वित्त मंत्री से सड़क की मांग…

धरमजयगढ़। विकास के दावों के बीच आज भी कई ऐसे गांव हैं, जहां पक्की सड़क का इंतजार ग्रामीणों की रोजमर्रा की जिंदगी को मुश्किल बना रहा है। ऐसा ही मामला धरमजयगढ़ जनपद पंचायत के क्षेत्र क्रमांक 14 से सामने आया है।  ग्राम पंचायत किन्धा से मैनपाट तक लगभग 18 किलोमीटर पक्की सड़क निर्माण की मांग उठाई है। इस संबंध में उन्होंने प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी को पत्र सौंपकर ग्रामीणों की समस्या से अवगत कराया है। 14 नवंबर 2026 को पत्र क्रमांक 15 के माध्यम से वित्त मंत्री को सड़क निर्माण के लिए मांग पत्र प्रेषित किया गया है। इसमें बताया गया है कि ग्राम पंचायत किन्धा से छुहीपहाड़, सिरडाही और चापकछार होते हुए डांडकेसरा (मैनपाट) तक करीब 18 किलोमीटर का मार्ग बेहद दुर्गम और पहाड़ी क्षेत्र से होकर गुजरता है। इस मार्ग से जुड़े गांवों में लगभग 4500 की आबादी निवास करती है, जिसमें पहाड़ी कोरवा, उरांव और अहीर समुदाय के लोग शामिल हैं। 

*अस्पताल जाना हो या स्कूल, हर सफर में ग्रामीणों की परीक्षा*

सड़क के अभाव और दुर्गम रास्ते के कारण ग्रामीणों को साल के बारहों महीने परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सबसे ज्यादा दिक्कत तब होती है, जब किसी बीमार व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाना हो। वहीं स्कूली बच्चों को भी आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाला चावल और अन्य राशन गांव तक पहुंचाना भी ग्रामीणों के लिए चुनौती बना हुआ है।

1003756750

धरमजयगढ़ में अब सिर्फ बायसी रेत घाट से ही निकल सकेगी रेत! दूसरे घाटों से ट्रैक्टर चलाने वालों की बढ़ सकती है मुश्किलें, कभी भी हो सकती है कार्रवाई…

style=
style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button