धरमजयगढ़ में रेत माफिया पर कार्यवाही करने से बच रहे जिम्मेदार.. नीचेपारा नदी से रोज सैकड़ों ट्रैक्टर रेत रेलवे पहुंचने का आरोप, खनिज विभाग गायब..?
धरमजयगढ़ के नीचेपारा स्थित डोंगा घाट में मांड नदी से बड़े पैमाने पर रेत ट्रैक्टर में लें जाने का समाचार लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। जो रेत परिवहन आम जनता को दिन दहाड़े दिखाई पड़ रहा वो जिम्मेदारों को क्यों दिखाई नहीं पड़ रहा। खनिज विभाग के उच्च अधिकारीयों को जानकारी पहुंच चुकी है लेकिन धरमजयगढ़ में खनिज विभाग के जिम्मेदार मानों आने से घबरा रहें हो इसलिए अब तक शायद इस मामले में विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।
वही कई ट्रैक्टर चालकों के पास एक पर्चा भी मौजूद है जिसमें ज्योति कंस्ट्रक्शन का नाम दिखाई पड़ रहा और ट्रैक्टर चालक कह भी रहें की रेत रेलवे जा रहा फिर यह खनिज विभाग को क्यों दिखाई नहीं पड़ रहा है। इसको लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्षेत्र में कोई रेत घाट संचालित नहीं है। तो इतने बड़े पैमाने के रेत का अवैध कार्य कैसे चल रहा। स्थानीय जानकारी के अनुसार प्रतिदिन सैकड़ों ट्रैक्टर नदी से रेत भरकर रेलवे कार्यस्थल तक पहुंच रहे हैं।
रेलवे तक पहुंच रही रेत, ज्योति कंस्ट्रक्शन का नाम चर्चा में

बताया जा रहा है कि रेलवे कार्य के लिए बड़ी मात्रा में बालू की आवश्यकता है और नीचेपारा की मांड नदी से निकाली जा रही रेत रेलवे कार्यस्थल तक पहुंचाई जा रही है। इस पूरे मामले में ज्योति कंस्ट्रक्शन का नाम सामने आने की बात कही जा रही है। हालांकि रेत उठाव और परिवहन को लेकर कंपनी की वास्तविक भूमिका, अनुमति तथा दस्तावेजों की स्थिति संबंधित विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। पर होगा तब ज़ब विभाग जांच करने आएगा।
‘रेत माफिया’ का खौफ या सिस्टम की चुप्पी?

कार्रवाई का इंतजारस्थानीय स्तर पर यह चर्चा भी है कि रेत कारोबार से जुड़े प्रभावशाली लोगों के सामने जिम्मेदार विभाग कार्रवाई करने से बच रहे हैं। यदि नीचेपारा की नदी से वास्तव में रोज सैकड़ों ट्रैक्टर रेत निकल रही है, तो मौके पर निगरानी, वाहनों की जांच और रेत के स्रोत की पड़ताल क्यों नहीं हो रही? सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि यदि यहां अधिकृत रेत घाट नहीं है तो इतनी बड़ी संख्या में ट्रैक्टर नदी में उतरकर रेत कैसे निकाल रहे हैं?
धरमजयगढ़ में ‘रेत माफिया’ का दबदबा? मांड नदी में 30-40 ट्रैक्टरों की एंट्री, नीचेपारा डोंगा घाट पर रोज सैकड़ों ट्रिप का खेल!




