धरमजयगढ़ का न्यूज़

धरमजयगढ़ में BJP और पुलिस आमने-सामने, मैदान में हुआ ऐसा मुकाबला कि नतीजा देख सब रह गए दंग!

धरमजयगढ़ में BJP और पुलिस की टीम के बीच क्रिकेट का रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। राजनीतिक और पुलिस टीम के खिलाड़ियों ने मैदान पर उतरकर क्रिकेट के जरिए एक-दूसरे को चुनौती दी। मुकाबले को लेकर खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। वही मैदान में शुरुआत पारी बीजेपी की रही जिसमें उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 53 रनो का विशाल लक्ष्य रखा पर खेल में हार जीत तो लगी रहती है। वही पुलिस टीम नें 4 ओवरो में ही इतना बड़े लक्ष्य हासिल करते हुए जीत दर्ज कर लीं।

BJP ने बनाए 52 रन, पुलिस के सामने रखा 53 रन का लक्ष्य

मुकाबले में BJP की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 ओवर में 52 रन बनाए। इसके साथ ही पुलिस टीम के सामने जीत के लिए 53 रन का लक्ष्य रखा गया। BJP के खिलाड़ियों ने लक्ष्य को बचाने के लिए गेंदबाजी में भी पूरा जोर लगाया। पर आज किस्मत उनके साथ नहीं थी।

पुलिस ने 4 ओवर में ही कर दिया खेल खत्म, जीत के साथ दिखी खेल भावना

1003560603

53 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुलिस टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला अपने नाम कर लिया। और थाना प्रभारी में आते ही 4 रनो से शुरुआत कर टीम कर मनोबल बढ़ाया। मैदान पर भले ही BJP और पुलिस आमने-सामने थीं, लेकिन मुकाबले के दौरान आपसी सौहार्द और खेल भावना बनी रही। मैच ने यह संदेश भी दिया कि मैदान की प्रतिस्पर्धा के बावजूद आपसी भाईचारा और स्वस्थ माहौल कायम रखा जा सकता है।

धरमजयगढ़ में रेत माफिया पर कार्यवाही करने से बच रहे जिम्मेदार.. नीचेपारा नदी से रोज सैकड़ों ट्रैक्टर रेत रेलवे पहुंचने का आरोप, खनिज विभाग गायब..?

style=
style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button