वायरल वीडियो

बारिश बनी चुनौती, फिर भी नहीं रुकी स्वास्थ्य सेवा — 3 KM पैदल चलकर दुर्गम गांव पहुंचीं स्वास्थ्यकर्मी लक्ष्मी राठिया

धरमजयगढ़। बरसात का मौसम शुरू होते ही दुर्गम और पहुंचविहीन गांवों में आवागमन की समस्या बढ़ जाती है। खराब सड़क, कीचड़ और नदी-नालों के कारण ग्रामीणों को जरूरी सुविधाओं के लिए भी काफी परेशानी उठानी पड़ती है। इसी चुनौती के बीच स्वास्थ्य विभाग की ग्रामीण स्वास्थ्य अधिकारी (RHO) लक्ष्मी राठिया ने अपने कर्तव्य और सेवा भावना की मिसाल पेश की

बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत सोहनपुर के पास स्थित सजवारी गांव में सड़क की सुविधा नहीं होने के कारण स्वास्थ्य सेवा पहुंचाना आसान नहीं था। इसके बावजूद लक्ष्मी राठिया बारिश के बीच नदी पार कर करीब 3 से 4 किलोमीटर का सफर पैदल तय करते हुए गांव पहुंचीं। रास्ते में खराब मार्ग और बारिश की परेशानी के बावजूद उन्होंने स्वास्थ्य सेवा को प्राथमिकता दी और तय स्वास्थ्य सत्र के लिए गांव तक पहुंचीं। हर साल बरसात के मौसम में इस क्षेत्र के ग्रामीणों को ऐसी ही परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई जगह सड़क और आवागमन की सुविधा प्रभावित होने के कारण स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचना ग्रामीणों के लिए मुश्किल हो जाता है। ऐसे समय में स्वास्थ्य विभाग की टीम का स्वयं दुर्गम गांवों तक पहुंचना ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत बनता है।

*टीकाकरण से लेकर गर्भवती महिलाओं की जांच तक, गांव में पहुंची स्वास्थ्य सेवा*

1003243522

लक्ष्मी राठिया अपने साथ आवश्यक टीके, स्वास्थ्य सामग्री और जरूरी उपकरण लेकर सजवारी गांव पहुंचीं। गांव में बच्चों का टीकाकरण किया गया, वहीं गर्भवती महिलाओं और माताओं की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया।

ग्रामीणों के लिए यह स्वास्थ्य सत्र इसलिए भी महत्वपूर्ण रहा क्योंकि बारिश और खराब रास्तों के कारण उनके लिए स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण था। ऐसे में स्वास्थ्यकर्मी के गांव तक पहुंचने से ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर ही जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकीं।

ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दौरान ऐसे गांवों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना बेहद जरूरी है। सड़क और आवागमन की समस्या के बीच यदि स्वास्थ्यकर्मी स्वयं गांव तक पहुंचते हैं, तो इससे जरूरतमंद ग्रामीणों, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को काफी लाभ मिलता है।

धरमजयगढ़ में घेराबंदी कर मवेशी से भरा ट्रक पुलिस ने पकड़ा ट्रक-बाइक छोड़ अंधेरे में फरार हुए तस्कर

style=
style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button