Latest Newsवायरल वीडियो

बढ़ते बिजली बिलों के विरोध में शिवसेना का हल्ला बोल, बिजली विभाग को सौंपा ज्ञापन

खरसिया, बढ़ती बिजली दरों एवं आम उपभोक्ताओं को मिल रहे भारी-भरकम बिजली बिलों के विरोध में आज खरसिया शिवसेना इकाई ने बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए ज्ञापन सौंपा।

शिवसेना विधानसभा अध्यक्ष सनी (पिंटू) यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और बढ़ती बिजली दरों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।

शिवसेना द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान समय में लगातार बढ़ रहे बिजली बिलों से आम जनता, किसान, मजदूर एवं छोटे व्यापारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई उपभोक्ताओं को उनकी वास्तविक खपत से अधिक बिजली बिल प्राप्त हो रहे हैं, जिससे लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सनी (पिंटू) यादव ने कहा कि जनता पहले से ही महंगाई की मार झेल रही है, ऐसे में लगातार बढ़ते बिजली बिल लोगों की परेशानी को और बढ़ा रहे हैं। उन्होंने मांग की कि बिजली बिलों की दरों की समीक्षा कर आम उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की जाए तथा गलत एवं अत्यधिक बिलों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही बिजली बिलों की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो शिवसेना जनता के हित में व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी।ज्ञापन सौंपने के दौरान शिवसेना के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बिजली विभाग के अधिकारियों ने ज्ञापन प्राप्त कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

style=
style=

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button