Latest Newsपुलिस
धरमजयगढ़ में घेराबंदी कर मवेशी से भरा ट्रक पुलिस ने पकड़ा ट्रक-बाइक छोड़ अंधेरे में फरार हुए तस्कर

धरमजयगढ़। मुखबिर की सूचना पर बीती रात धरमजयगढ़ पुलिस ने मवेशी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस टीम ने पीछा करते हुए छाल थाना क्षेत्र के ग्राम कीदा से पुरुंगा के बीचमवेशी लोड ट्रक को घेराबंदी कर पकड़ लिया।

कार्रवाई के दौरान ट्रक क्रमांक CG 14 D 0739 के साथ पल्सर बाइक क्रमांक CG 13 BE 0803 भी पुलिस ने बरामद की। पुलिस और डायल 112 की टीम की घेराबंदी के बीच अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर दोनों वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। तस्करी में शामिल लोगों की पहचान और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आगे आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

धरमजयगढ़ SECL प्रभावितों की SDM के साथ अहम बैठक: मुआवजा, पुनर्वास, रोजगार और 4 गुना बाजार मूल्य के साथ नौकरी पर हुई चर्चा…..




