धरमजयगढ़ का न्यूज़

धरमजयगढ़ के Secl प्रभावित क्षेत्र में शेड निर्माण कार्य का तहसीलदार हितेश साहू ने किया निरीक्षण….

धरमजयगढ़। क्षेत्र के में secl प्रभावित क्षेत्र दुर्गापुर,शाहपुर में तेजी से हो रहे शेड निर्माण को लेकर लगातार उठ रहे सवालों और समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया है। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर तहसीलदार हितेश साहू अपनी राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और निर्माणाधीन एवं हाल ही में बने कई शेडों का निरीक्षण किया। शाहपुर के अंतिम छोर पर ज़ब निरक्षण करने अधिकारी और उनकी टीम पहुंचे तब उन्होंने वहा पाया की मौक़े पर 2 ट्रैक्टर में सामान लाकर शेड निर्माण कार्य किया जा रहा था वही उसके किनारे खेतो पर जो शेड बनाया गया था वह मात्र 4 फ़ीट ही ऊंचा था।

मौके पर मिला निर्माण कार्य जारी, कई नए शेड देख प्रशासन भी हुआ सतर्क

1002896599

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार ने पाया कि क्षेत्र में कई स्थानों पर शेड निर्माण का कार्य जारी है। टीम ने उन शेडों का भी निरीक्षण किया जिनका निर्माण हाल ही में पूरा हुआ है। राजस्व अधिकारियों ने निर्माण की स्थिति, स्थान और उससे जुड़े तथ्यों का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार के साथ पटवारी एवं राजस्व विभाग की पूरी टीम मौजूद रही।

समाचार पत्रों में प्रकाशित होने के बाद अधिकारी के निरीक्षण के दौरान सबसे बड़ा सवाल इन शेडों के निर्माण के उद्देश्य को लेकर सामने आया। प्रारंभिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं हो सका कि इन शेडों का उपयोग किस कार्य के लिए किया जाना है। इसी कारण राजस्व विभाग अब संबंधित तथ्यों, भूमि की स्थिति और निर्माण की वैधानिकता की जांच में जुट गया है। स्थानीय लोगों के बीच भी इन निर्माण कार्यों को लेकर विभिन्न तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

लगातार प्रकाशित खबरों के बाद हरकत में आया प्रशासन, जांच रिपोर्ट पर टिकी निगाहें

1002896597

बताया जा रहा है कि दुर्गापुर-शाहपुर में हो रहे शेड निर्माण को लेकर समाचार पत्रों में लगातार प्रकाशित खबरों के आधार पर उच्च अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया और राजस्व विभाग को मौके पर जांच के निर्देश दिए। अब निरीक्षण के बाद तैयार होने वाली रिपोर्ट पर सभी की निगाहें टिकी हैं। यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता या नियमों के उल्लंघन के तथ्य सामने आते हैं तो संबंधित पक्षों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है और आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर तय होगी।

रोहित श्रीवास्तव ना घर के रहें ना घाट के…FIR दर्ज, कंपनी से भी अलग और मामला भी दर्ज

style=
style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button