मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिले धरमजयगढ़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, विकास कार्यों पर हुई चर्चा

रायगढ़। धरमजयगढ़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय एवं रायगढ़ विधायक तथा प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी से सौजन्य भेंट कर क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, विकास कार्यों में तेजी लाने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनप्रतिनिधियों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए सभी मांगों एवं सुझावों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार क्षेत्र के संतुलित विकास और आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है तथा विकास कार्यों में हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
सौजन्य भेंट के दौरान जनपद पंचायत धरमजयगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती लीनव राठिया, उपाध्यक्ष शिशु शशि, भाजपा मंडल अध्यक्ष कापू नीरज शर्मा, भारत लाल साहू, दशरथ राठिया, मंडल अध्यक्ष बाकारूमा सहित भाजपा समर्थित समस्त जनपद सदस्य उपस्थित रहे।

अंत में सभी जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आत्मीय स्वागत करते हुए क्षेत्र के विकास के प्रति उनके सकारात्मक दृष्टिकोण के लिए आभार व्यक्त किया। जनप्रतिनिधियों ने विश्वास जताया कि सरकार के सहयोग से धरमजयगढ़ क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।




