Sarkari Khabar

लड़ाई के बाद ज़ब आँगन में सोई पत्नी तों गुस्साए पति नें पिटाई कर उतारा मौत के घाट, धरमजयगढ़ के कापू का मामला….

दिनांक 28 जून 2026 की सुबह थाना कापू पुलिस को ग्राम पारेमेर में एक महिला की हत्या की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पहुंचे। मौके पर जीतो बाई मंझवार (43 वर्ष) का शव उसके घर में मिला। पुलिस द्वारा मौके पर मर्ग पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया तथा चिकित्सक से शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त की गई।

फरार होने से पहले घेराबंदी कर आरोपी गिरफ्तार

विवेचना के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि गिरफ्तारी से बचने आरोपी गांव से फरार होने की तैयारी में है। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी रामनाथ मंझवार पिता सेलठू राम मंझवार, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम पारेमेर, थाना कापू को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि घटना की रात पत्नी के साथ मामूली विवाद हुआ था। बीते राम खाना पीना के बाद जीतो बाई आंगन में सो गई थी जिसे रामनाथ ने घर अंदर जाकर सोने बोला, जीतो बाई के नहीं जाने पर झगड़ा विवाद कर पहले हाथ मुक्के से मारपीट किया फिर लकड़ी के डंडे से हमला किया तथा उसकी मृत्यु हो गई।

आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा एवं घटना के समय पहने हुए कपड़े विधिवत ई-साक्ष्य एवं वीडियोग्राफी के साथ जब्त किए गए। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

धरमजयगढ़ नगर पंचायत घोटाले में FIR का इंतजार! CMO के पत्र को हुए 5 दिन , आखिर पुलिस की जांच कब होगी पूरी?

style=
style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button