धरमजयगढ़ शाला प्रवेश उत्सव पर सियासत गर्म: भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोकुल यादव ने सुनाई खरी-खोटी, BEO बोले- कार्यक्रम रहा सफल

धरमजयगढ़ विकासखंड के सिसरिंगा में आयोजित विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम अब चर्चा का विषय बन गया है। कार्यक्रम के बीच भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोकुल नारायण यादव ने आयोजन की व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जाहिर की है। कार्यक्रम में कई कमियां देखने को मिलीं। पालकों की अपेक्षित उपस्थिति नहीं रही, कई शिक्षक कार्यक्रम के दौरान गंभीर नजर नहीं आए और व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं थी। उन्होंने कहा कि शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय से जुड़े आयोजन में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। वही विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम में गिनती के पालक मौजूद रहें जिससे व्यवस्था में हुई लापरवाही साफ नजर आ रही हैं।
BEO का दावा- कार्यक्रम बहुत अच्छा रहा, शासन की योजनाओं का मिला लाभ

वहीं दूसरी ओर धरमजयगढ़ के विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुखरुराम सिदार (BEO) ने कार्यक्रम को पूरी तरह सफल बताया है। उनका कहना है कि शाला प्रवेश उत्सव में नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत किया गया, विद्यार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया और शासन की शिक्षा संबंधी योजनाओं की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई गई। BEO के अनुसार कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ तथा इसका उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ना था।
सवाल बरकरार: कार्यक्रम सफल था या व्यवस्थाओं में रही कमी?
एक तरफ भाजपा जिला उपाध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए जा रहे हैं, तो दूसरी ओर शिक्षा विभाग इसे सफल आयोजन बता रहा है। ऐसे में अब चर्चा इस बात की है कि आखिर सच्चाई क्या है? यदि कार्यक्रम पूरी तरह सफल था तो शिकायतें क्यों सामने आईं, और यदि व्यवस्थाओं में कमी थी तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? फिलहाल यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग शिक्षा विभाग से स्पष्ट जवाब की उम्मीद कर रहे हैं।
झंडा लगाने वाले कार्यकर्ता से जनपद उपाध्यक्ष तक…, न झुके, न रुके… संघर्ष के दम पर जनपद उपाध्यक्ष बने शिशु-शशि…




