Latest News

चिकटवानी हत्याकांड में बड़ा खुलासा,शराब के नशे में कलयुगी बेटे ने की मां की हत्या, पुलिस ने दबोचा:- सूत्र

धरमजयगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 15 स्थित चिकिटवानी के मुड़ाटिकरा मोहल्ले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ शनिवार को एक कलयुगी बेटे ने शराब के नशे में अपनी ही वृद्ध माँ की बेरहमी से हत्या कर दी। धरमजयगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को वारदात के महज कुछ ही घंटों के भीतर रायगढ़ से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।

विवाद के बाद लकड़ी के बैट से किया हमला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी संदीप लकड़ा (उम्र लगभग 40 वर्ष) शनिवार को अत्यधिक शराब के नशे में अपने घर पहुंचा था। घर पर किसी बात को लेकर उसका अपनी माँ मीरीना लकड़ा के साथ विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी संदीप ने आपा खो दिया और घर में रखे लकड़ी के बैट से अपनी मां पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।बीच-बचाव करने आई बेटी भी घायल, मौके पर ही माँ की मौतसिर और शरीर पर गंभीर चोटें लगने के कारण वृद्ध माँ मीरीना लकड़ा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस खूनी खेल के दौरान जब आरोपी की छोटी बेटी अगस्तिना लकड़ा ने अपनी दादी को बचाने का प्रयास किया, तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया। हमले में अगस्तिना के सिर पर गंभीर चोट आई है, जिसे उपचार के लिए तत्काल धरमजयगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका इलाज जारी है।

पुलिस को गुमराह करने की रची साजिश, ऐसे पकड़ाया आरोपी

मिल रही जानकारी अनुसार वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी संदीप लकड़ा ने पुलिस और कानून से बचने के लिए एक सोची-समझी साजिश रची। वह तुरंत रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल भाग गया, जहाँ उसकी पत्नी पहले से मौजूद थी और उसकी बड़ी बेटी के पैर का इलाज चल रहा था। आरोपी को लगा था कि अस्पताल में रहने के कारण किसी को उस पर शक नहीं होगा और वह बच निकलेगा।

🔥थाना प्रभारी की त्वरित कार्रवाई: धरमजयगढ़ थाना प्रभारी राजेश जांगड़े के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कड़ियों को जोड़ा और आरोपी के लोकेशन को ट्रैक कर उसे रायगढ़ अस्पताल से धर दबोचा।

style=

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button