गैस डिलीवरी के दौरान विवाद, एचपी गैस ऑफिस में घुसकर युवक ने की मारपीट

गैस ऑफिस में घुसकर डिलीवरी बॉय से मारपीट, आरोपी रिहान खान गिरफ्तार – पुलिस ने भेजा न्यायिक रिमांड पर
*सड़क पर कहासुनी के बाद गैस ऑफिस में घुसकर की मारपीट*
रायगढ़ में सड़क पर हुई मामूली कहासुनी का मामला हिंसा तक पहुंच गया। चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने गैस डिलीवरी बॉय का पीछा करते हुए गैस ऑफिस में घुसकर मारपीट कर दी। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
*पीछा करते हुए गैस ऑफिस पहुंचा आरोपी
*रिपोर्ट के मुताबिक बहस के बाद मोटरसाइकिल चालक डिलीवरी बॉय का पीछा करते हुए गैस ऑफिस तक पहुंच गया। वहां ऑफिस के अंदर घुसकर उसने अश्लील गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। गैस ऑफिस के कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर किसी तरह स्थिति को शांत कराया।मारपीट करने वाले युवक ने अपना नाम रिहान खान निवासी छोटा अतरमुड़ा, थाना चक्रधरनगर बताया।
* गैर जमानती धाराओं में मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार*
प्रार्थी की शिकायत पर चक्रधरनगर पुलिस ने अपराध क्रमांक 96/2026 के तहत धारा 296, 115(2), 333 बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने प्रार्थी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया और आरोपी की तलाश करते हुए उसे उसके घर से हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने गैस ऑफिस में घुसकर मारपीट करने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने 23 वर्षीय रिहान खान को गिरफ्तार कर अजमानतीय प्रकरण में न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
*जानकारी के अनुसार प्रार्थी राजा अग्रवाल ने 12 मार्च 2026 को थाना चक्रधरनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 11 मार्च की सुबह करीब 10:30 बजे वह ऑटो से गैस की होम डिलीवरी करने प्रियदर्शनी एचपी गैस ऑफिस, दुर्गा मंदिर के सामने बोईरदादर रोड जा रहा था। इसी दौरान सुभाष चौक के पास एक मोटरसाइकिल चालक से साइड देने की बात पर उसकी मामूली बहस हो गई।*
धरमजयगढ़ में HP गैस एजेंसी के बाहर लंबी कतार, गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी चिंता




