Crime
Trending

धरमजयगढ़ में कोर्ट परिसर से दिनदहाड़े बाइक चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज…

धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में कोर्ट परिसर से एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। शिकायकर्ता नें बताया की वह वाहन को न्यायालय परिसर के मोटर साइकल स्टैण्ड मे बड़ा कर काम में व्यस्त हो गया एवं दिन के लगभग 2 यजे न्यायालीन कार्य से दोस्तो के साथ रायगढ़ गया तब मोटर सायकल वही स्थान खड़ा था। पर जब रायगढ़ से 8 बजे वापस आया तब मोटर साइकल नहीं था। आसपास खोजबीन किया व जान पहचान वालो से पता किया पर कही पता नहीं चला जिसके बाद उसने थाने में सुचना दी हैं। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोर्ट परिसर से चोरी हुई बाइक

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम शाहपुर निवासी हेमप्रसाद पटेल (49 वर्ष) ने थाना धरमजयगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वे व्यवहार न्यायालय धरमजयगढ़ में अधिवक्ता/नोटरी के रूप में कार्यरत हैं। 7 मार्च 2026 को दोपहर करीब 2 बजे उन्होंने अपने बड़े भाई टीकाराम पटेल की Honda CD 110 Dream मोटरसाइकिल (क्रमांक CG13AA1522) को न्यायालय परिसर में खड़ी कर दी थी।

1002053206

शाम को लौटे तो गायब थी मोटरसाइकिल

शिकायतकर्ता के अनुसार शाम लगभग 8 बजे जब वे वापस लौटे तो जहां बाइक खड़ी की थी वहां से वह गायब मिली। आसपास काफी खोजबीन करने के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चला, जिसके बाद थाना धरमजयगढ़ में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई।

पुलिस ने दर्ज किया अपराध, जांच शुरू

बताया जा रहा है कि चोरी हुई बाइक की अनुमानित कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई गई है। शिकायत के आधार पर धरमजयगढ़ पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सुरेंद्र कुमार वर्मा (सहायक उप निरीक्षक) को सौंपी गई है।

style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!