कापू–धरमजयगढ़ मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा। मडवाताल घाट में वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दर्जन भर लोग घायल — तीन की हालत गंभीर

धरमजयगढ़। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कापू–धरमजयगढ़ मुख्य मार्ग के मडवाताल घाट में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार वाहन के अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने से करीब 10 से 11 लोग घायल हो गए वही वाहन में करीब 40 की संख्या में लोंग सवार बताए जा रहें और 2 लोगों के जान गावाने की भी खबर सामने आ रही । हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों की मदद से राहत कार्य शुरू किया गया।सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कापू पहुंचाया गया, वही कुछ मरीजों कों धरमजयगढ़ अस्पताल भी लाया गया हैं , जहां डॉक्टरों की टीम द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा है

चिकित्सकों के अनुसार तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए धरमजयगढ़ अस्पताल रेफर किया गया है।जानकारी के मुताबिक, सभी लोग गोसाईपोड़ी गांव में आयोजित सगाई कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।वापस बंगरसुता जा रहें थे। इसी दौरान मडवाताल घाट के पास वाहन चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और हादसा हो गया।घटना की सूचना मिलते ही जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।





