Latest NewsLocal Newsधरमजयगढ़ का न्यूज़

धरमजयगढ़ में मलेरिया अलर्ट: स्वास्थ्य विभाग ने शुरू किया जन-जागरूकता अभियान, समय पर जांच और बचाव की अपील


धरमजयगढ़ वर्षा ऋतु के दौरान मलेरिया के बढ़ते खतरे को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र विजयनगर, विकासखंड धरमजयगढ़ द्वारा क्षेत्र में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से मलेरिया से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां अपनाने और बुखार होने पर तुरंत जांच कराने की अपील की है।

1000681442


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभियान के तहत घर-घर सर्वेक्षण, बुखार से पीड़ित लोगों की त्वरित जांच, कीटनाशक उपचारित मच्छरदानियों के उपयोग के प्रति जागरूकता, मच्छरों के लार्वा नष्ट करने और स्वच्छता संबंधी गतिविधियां लगातार संचालित की जा रही हैं। नागरिकों से घरों और आसपास पानी जमा न होने देने, कूलर, टंकी एवं अन्य जल पात्रों की नियमित सफाई करने तथा रात में मच्छरदानी का उपयोग करने का आग्रह किया गया है।


खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. गजानन्द राठिया ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को बुखार, ठंड लगना, सिरदर्द, शरीर में दर्द या कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई दें तो बिना देरी किए निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर मलेरिया की निःशुल्क जांच कराएं। जांच में मलेरिया की पुष्टि होने पर चिकित्सक द्वारा बताई गई दवाओं का पूरा कोर्स अवश्य पूरा करें। उन्होंने सभी नागरिकों से मलेरिया मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने और बचाव संबंधी संदेशों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की।

धरमजयगढ़ के विजयनगर अस्पताल का जिला मलेरिया अधिकारी ने किया निरीक्षण, मलेरिया नियंत्रण गतिविधियों की समीक्षा, मरीजों को बांटी मच्छरदानियां

style=
style=

Pratik Mallick

प्रतीक मल्लिक (REPORTER) DHARAMJAIGARH

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button