कुमा और बंधनपुर में आंगनबाड़ी कार्यक्रम: कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं व मितानिन दीदियों का हुआ सम्मान

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ आंगन मिलन कार्यक्रम, बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की दी गई शुभकामनाएँ
कुमा/बंधनपुर, 28 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को ग्राम कुमा और बंधनपुर में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं मितानिन दीदियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास को लेकर भी संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री नीरज शर्मा, मंडल अध्यक्ष कापू उपस्थित रहे। वहीं श्री श्यामबिहारी शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता, श्री विनय शर्मा, महिला एवं बाल विकास सभापति, श्री मदन राठिया, जनपद सदस्य (जमरगा), श्री सुरेश राठिया, सरपंच कुमा तथा श्री मनीष रात्रे, महामंत्री युवा मोर्चा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी सुनीता खलखो, सुपरवाइजर राधिका सारथी एवं प्रतिभा ठाकुर की भी उपस्थिति रही। इसके अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं नन्हे-मुन्ने बच्चे कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस दौरान उपस्थित बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य, स्वस्थ जीवन एवं बेहतर शिक्षा के लिए शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद प्रदान किया गया। वक्ताओं ने बच्चों के पोषण और विकास में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं मितानिन दीदियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए उनके निरंतर सेवा कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में ग्रामीणों की सहभागिता से आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। उपस्थित अतिथियों ने समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए निरंतर प्रयास करने की बात कही।
कार्यक्रम का संदेश रहा— “सेवा ही संकल्प, जनसेवा ही हमारा उद्देश्य।”
बायसी कॉलोनी में दो मोटरसाइकिलों की जबरदस्त भिड़ंत, दोनों चालक घायल; सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठे सवाल.. निर्माण कर रही कंपनी और विभाग पर सवालिया निशान….




