Latest News

सागरपुर में तेंदूपत्ता वाहन में लगी आग, कुछ बोरे जलकर हुए खराबसमय रहते आग पर पाया गया काबू, बड़ा हादसा टला

धरमजयगढ़ क्षेत्र के सागरपुर में तेंदूपत्ता से भरे एक वाहन में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि वाहन में तेंदूपत्ता से भरे कई बोरे लोड थे, तभी अचानक धुआं उठने लगा और आग फैल गई। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों की मदद से आग पर पाया गया काबू

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और वाहन कर्मियों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। हालांकि आग की चपेट में आने से तेंदूपत्ता से भरे कुछ बोरे जलकर खराब हो गए।फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट या भीषण गर्मी को वजह माना जा रहा है। घटना के बाद ग्रामीणों ने तेंदूपत्ता परिवहन में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

style=

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button