संकुल हाटी में प्रवेश उत्सव, सम्मान समारोह और न्योता भोजन का भव्य आयोजन, छात्राओं का हुआ सम्मान

कुड़ेकेला
संकुल हाटी में संकुल स्तरीय प्रवेश उत्सव, सम्मान समारोह एवं न्योता भोजन का हुआ आयोजन , माध्यमिक शाला जोगड़ा के प्रांगण मेंछात्राओं का सम्मान, शिक्षा और अभिभावकों की भूमिका पर दिया गया विशेष संदेश25 जून। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला जोगड़ा में संकुल स्तरीय प्रवेश उत्सव, सम्मान समारोह एवं न्योता भोजन का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, पालकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं बैच तथा तिलक के साथ अभिनंदन किया गया। मुख्य अतिथि , दुर्गा राजेंद्र राठिया,बीडीसी, बालाराम राठिया , प्रेमकुमारीश्यामसुंदर राठिया ,,उत्तमा सीता राम चित्रभान सिंह राठिया प्रेमगुप्ता चंचल राजाग्रवाल,सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि श्री मनोज कुमार साहू, विकासखंड स्रोत समन्वयक तथा अन्य आमंत्रित अतिथियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ने की।
अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में प्राचार्य श्री संतोष आनंद तिग्गा जी ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन, अनुशासन और संस्कारों को अपनाने का आह्वान किया तथा पालकों से बच्चों की शिक्षा में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।
विकासखंड स्रोत समन्वयक ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी विद्यार्थी की सफलता में शिक्षक और पालक दोनों की समान भूमिका होती है। उन्होंने पालकों से बच्चों की नियमित उपस्थिति, घर पर अध्ययन का वातावरण तथा विद्यालय से निरंतर संपर्क बनाए रखने का आग्रह किया। हाटी सरपंच श्री श्याम सुंदर राठिया से शिक्षा के बारीकी बिंदु पर चर्चा करते हुए बच्चों को शुभकानाएं दी ।
नव प्रवेशी बच्चों को पुस्तक गणवेश देकर तिलक लगा का स्वागत कर उनके उज्जव भविष्य की कामना की गई जोगड़ा के बच्चों ने सांस्कृतिक नृत्य से सब का मनमोह लिया ।कार्यक्रम में बच्चों के शुभकामना संदेश के बाद अंत में संकुल समन्वयक श्री रवि पटेल ने सभी का अभाग ज्ञापित कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की इस अवसर पर माध्यमिक शाला हाटी की छात्रा अंबिका राठिया एवं प्रतिमा राठिया सहित संकुल के विभिन्न विद्यालयों के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
ग्राम पंचायत जोगड़ा के सरपंच ने अपने उद्बोधन में शिक्षा को समाज के विकास का सबसे सशक्त माध्यम बताते हुए सभी पालकों से प्रत्येक बच्चे को नियमित रूप से विद्यालय भेजने और शिक्षा के प्रति जागरूक रहने का आग्रह किया।कार्यक्रम का संचालन सुव्यवस्थित ढंग से किया गया तथा अंत में छत्तीसगढ़ शासन की “न्योता भोजन” योजना के अंतर्गत सभी विद्यार्थियों, अतिथियों, शिक्षकों एवं पालकों को सामूहिक न्योता भोजन श्री शंभू चौहान समाजसेवी बरबसपुर के सौजन्य से कराया गया। सभी ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में भोजन ग्रहण कर कार्यक्रम की सराहना की।




