धरमजयगढ़ में 3.89 लाख के भुगतान पर नया बवाल: “बिना बिल, बिना मांग मेरे खाते में डाली रकम”, शेष साहू का लेटर आया सामने..बचने की थी कोशिश या सच….

धरमजयगढ़ नगर पंचायत में नाली निर्माण कार्य के भुगतान को लेकर नया विवाद सामने आया है। आज नगर पंचायत अधिकारी नें धरमजयगढ़ थाने में पत्र लिखा हैं जिसमें उन्होंने थाना प्रभारी से एफआईआर दर्ज कराने का पत्र लिखा हैं। बता दे कि वार्ड क्रमांक 08 में आंगनबाड़ी से यशपाल साहू के घर तक निर्मित नाली के लिए 3,89,668 रुपये के भुगतान मामले में संबंधित व्यक्ति शेष कुमार साहू ने एसडीएम धरमजयगढ़ को लिखित शिकायत सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उनके विरुद्ध एकतरफा तरीके से कार्रवाई की जा रही है और उन्हें बिना जानकारी के इस भुगतान प्रकरण में घसीटा जा रहा है।
“न बिल लगाया, न भुगतान मांगा”,जांच होगी तो खुल सकते हैं कई राज

शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्होंने नगर पंचायत के समक्ष आज तक उक्त कार्य के संबंध में कोई बिल, दावा अथवा भुगतान की मांग प्रस्तुत नहीं की है। साथ ही उनका दावा है कि उन्होंने 10 जून 2026 को नगर पंचायत के साथ किसी प्रकार का अनुबंध भी नहीं किया। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि नगर पंचायत द्वारा उनके खाते में 3,89,668 रुपये जमा किए जाने की न तो कोई पूर्व सूचना दी गई और न ही कोई पत्र अथवा संदेश भेजा गया। उन्हें इस पूरे लेन-देन की जानकारी नगर पंचायत की नोटिस मिलने के बाद हुई। मामले ने अब कई सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि शिकायतकर्ता के दावे सही पाए जाते हैं तो बिना मांग और बिना जानकारी के खाते में राशि जमा होने का मामला गंभीर प्रशासनिक लापरवाही अथवा किसी बड़े खेल की ओर इशारा कर सकता है। वहीं दूसरी ओर नगर पंचायत पहले ही इस भुगतान को “भ्रामक जानकारी देकर आहरित” किए जाने का मामला बता चुकी है। अब सबकी नजर पुलिस और प्रशासनिक जांच पर टिकी है। जांच निष्पक्ष हुई तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आ सकते हैं। सवाल यह भी है कि आखिर इस पूरे मामले में जिम्मेदार कौन है और क्या इस प्रकरण में एफआईआर दर्ज होगी या मामला विभागीय जांच तक ही सीमित रहेगा? धरमजयगढ़ में इस मुद्दे की चर्चा तेज हो गई है।
धरमजयगढ़ CMO नें शेष साहू के खिलाफ थाने में FIR के लिए लिखा पत्र, 3.89 लाख के नाली निर्माण भुगतान पर घोटाला… अब क्या पुलिस करेगी कार्रवाई?
धरमजयगढ़ में ईलाज के पैसे को लेकर पति नें की पत्नी की हत्या




