Latest NewsSchoolधरमजयगढ़ का न्यूज़

डीएवी स्कूल धरमजयगढ़ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, छात्रों को कराया गया योगाभ्यास।

आज डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल धरमजयगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों को शारीरिक आसन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया गया। छात्रों को नियमित रूप से योग को दिनचर्या में शामिल करने हेतु प्रेरित किया गया ।योग प्राचीन भारतीय परंपरा और विज्ञान है ,जो शरीर मन और आत्मा को जोड़ता है ।शरीर को निरोगी रखने के लिए योग आवश्यक है ।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य महोदय श्री संदीप मिश्रा जी के प्रतिनिधित्व में सामूहिक योगाभ्यास कराया गया ।

विद्यालय के योग शिक्षक श्री लवकेश कैवर्त्य द्वारा प्राणायाम, अनुलोम- विलोम, सूर्य नमस्कार, वज्रासन,भुजंगासन, उष्ट्रासन ,अर्ध चक्रासन, ताड़ासन और अन्य आसनों का अभ्यास कराया गया। तत्पश्चात विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती पार्वती प्रधान द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस क्यों मनाया जाता है और योग के लाभ एवं महत्व के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी गई ।योग दिवस मनाने के उद्देश्य के बारे में बताया कि योग से लोगों को शारीरिक ,मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूक करना है ।अंत में “करें योग ,रहें निरोग” का संदेश देते हुए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक -शिक्षिकाओं की सक्रिय भागीदारी रही।

style=
style=

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button