नियम-कानून ताक पर या किसी सेठ की जमीन का खेल? बायसी कॉलोनी में फ्लाई ऐश का मामला बना चर्चा का विषय

धरमजयगढ़ के बायसी कॉलोनी क्षेत्र में फ्लाई ऐश के परिवहन और डंपिंग को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। मुख्य मार्ग के किनारे खेत में फ्लाई ऐश डंप किए जाने का मामला सामने आया है। बायसी कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर फ्लाई ऐश से जुड़ी गाड़ियों के खड़े होने और सड़क पर यातायात प्रभावित हो रहा हैं। यह मार्ग पहले से ही दुर्घटनाओं की दृष्टि से संवेदनशील है। ऐसे में सड़क किनारे भारी वाहनों का खड़ा होना और बिना किसी सुरक्षा के वाहन मोड़ना और सडक पर चढ़ाना लोगों के जान के साथ खिलवाड़ कर रहा है। और सड़क पर जाम की स्थिति बन रही है, तो जिम्मेदार विभागों को तत्काल मौके की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए।
*किसकी जमीन पर हो रही डंपिंग, जिम्मेदार कौन?*
इस पूरे मामले में एक और सवाल चर्चा में है—आखिर जिस खेत में फ्लाई ऐश डंप किए जाने की बात सामने आ रही है, वह जमीन किसकी है और क्यों सडक पर चल रहें लोगों के जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर इसे धरमजयगढ़ के किसी प्रभावशाली व्यक्ति या सेठ की जमीन से जोड़कर चर्चा की जा रही है, अब प्रशासन, राजस्व विभाग, पर्यावरण विभाग और यातायात पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। क्या फ्लाई ऐश परिवहन करने वाले वाहनों के कागजात की पड़ताल की जाएगी? और क्या सड़क पर यातायात बाधित करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई होगी? या यहां कोई गंभीर हादसा होगा और लोगों की जान खतरे में आएगी।
धरमजयगढ़ के बीईओ साहब यहां के स्कूल में बच्चों से झाडू लगवाने का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल, क्या जांच करवाकर जिम्मेदारों पर करेंगे कार्यवाही या….?




