Latest News

धरमजयगढ़ मीना बाजार में सुरक्षा को लेकर युवा मोर्चा सक्रिय, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

धरमजयगढ़ मीना बाजार में सुरक्षा को लेकर युवा मोर्चा सक्रिय, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापनधरमजयगढ़ में संचालित मीना बाजार में महिलाओं, बच्चों एवं आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बाजार परिसर में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की गई। कुछ दिनों पहले भी मीनाबाजार में ग्रुप बनाकर हुड़दंग किया जा रहा था जिसके बाद भी अबतक अप्रिय घटना ना घटे इसको लेकर कोई ख़ास प्रयास नहीं उठाया गया।

भीड़ के बीच सुरक्षा पर जताई चिंता

1000629562

ज्ञापन में कहा गया कि मीना बाजार में प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और परिवार पहुंचते हैं। ऐसे में किसी भी अप्रिय घटना, छेड़छाड़, चोरी या अव्यवस्था की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। इसलिए पुलिस की नियमित निगरानी और पर्याप्त जवानों की मौजूदगी आवश्यक है, ताकि लोग सुरक्षित माहौल में मेले का आनंद ले सकें।

प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा

युवा मोर्चा ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मीना बाजार की अवधि तक पर्याप्त पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती तथा लगातार पेट्रोलिंग सुनिश्चित की जाए। उनका कहना है कि मजबूत सुरक्षा व्यवस्था से आम नागरिकों का विश्वास बढ़ेगा और किसी भी अप्रिय स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सकेगा।

style=
style=

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button