जमरगी डी में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर पलटने से एक की मौत, चालक अस्पताल में भर्ती

धरमजयगढ़
थाना धरमजयगढ़़ क्षेत्र के जमरगी डी गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर के सहचालक की मौके पर ही मौत हो गई,है जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का उपचार धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल में जारी है।जानकारी के मुताबिक गांव निवासी घसिया राम राठिया अपने चालक गुलाब राठिया के साथ खेत में कृषि कार्य करने के बाद ट्रैक्टर से वापस घर लौट रहे थे।

इसी दौरान गांव के तालाब के समीप ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गया और खेत में पलट गया।हादसे में ट्रैक्टर सहचालक घसिया राम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक ने किसी तरह अपनी जान बचा ली, लेकिन उसके पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया हैघटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। सूचना मिलते पर पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।




