राशन दुकान का समाचार

राशन दुकान संचालिका से सहायक खाद्य अधिकारी नें मांगा…. रिश्वत का आरोप…, पुलिस थाना में शिकायत… …

1003479586

शासकीय उचित मूल्य दुकान का संचालन करने वाली संचालिका मोनिका बरेठ ने सहायक खाद्य अधिकारी विद्यानंद पटेल के खिलाफ मानसिक प्रताड़ना, अवैध वसूली और धमकी देने के गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन के अनुसार, तकनीकी त्रुटि के कारण दुकान के शेष स्टॉक में ऑनलाइन माध्यम से अंतर (वृद्धि) दिख रहा था। आरोप है कि सहायक खाद्य अधिकारी विद्यानंद पटेल ने इस बात का फायदा उठाकर अवैध वसूली की। पीड़िता के मुताबिक, अधिकारी के कहने पर उन्होंने 7 मई 2026 को ‘अंकित किराना स्टोर’ में ₹15,000 का भुगतान फोनपे (PhonePe) के माध्यम से किया।

अकेले मिलने का दबाव और धमकी

1000746671

रुपये देने के बाद भी अधिकारी की मांग लगातार बढ़ती गई। पीड़िता का आरोप है कि जब उन्होंने आगे पैसे देने से मना किया, तो अधिकारी द्वारा उन पर अकेले मिलने का दबाव बनाया जाने लगा, जिसकी कॉल रिकॉर्डिंग भी उनके पास मौजूद है। अकेले मिलने से मना करने पर 25 जुलाई 2026 को सहायक खाद्य अधिकारी विद्यानंद पटेल और गणेश कुर्रे दुकान के भौतिक सत्यापन के बहाने पहुंचे। ​शिकायतकर्ता का कहना है कि गणेश कुर्रे के बाहर जाते ही विद्यानंद पटेल ने उन्हें धमकी दी कि बात न मानने पर दुकान निरस्त (सस्पेंड) कर एफआईआर दर्ज करवा दी जाएगी और “जवानी में जेल चली जाओगी” कहकर डराया गया।

शिकायत वापस लेने का दबाव

1000746674

आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि दोनों अधिकारियों द्वारा शिकायत वापस लेने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है। इस व्यवहार से व्यथित होकर पीड़िता और उनका परिवार भय के साये में जीने को मजबूर है।
​पीड़िता सुश्री मोनिका बरेठ ने 13 सितंबर 2026 को सारंगढ़ थाना प्रभारी को आवेदन सौंपकर मामले में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

धर्मजयगढ़ में फिर एक राशन दुकान पर FIR, ग्रामीण न्यूज़ का समाचार पर मुख्यमंत्री का संज्ञान फिर FIR….

style=
style=

Pratik Mallick

प्रतीक मल्लिक (REPORTER) DHARAMJAIGARH

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button