Latest News

धरमजयगढ़ कॉलोनी में बड़ा हादसा: सवारियों से भरी अनियंत्रित पिकअप बिजली के खंभे से टकराई, ट्रांसफार्मर टूटकर वाहन पर गिरा, कई सवारों की हालत गंभीर

तेज रफ्तार पिकअप बिजली खंभे से टकराई

धरमजयगढ़। धरमजयगढ़ कॉलोनी में सवारियों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली के खंभे पर लगा ट्रांसफार्मर टूटकर सीधे पिकअप के ऊपर जा गिरा।

ट्रांसफार्मर गिरने से मची अफरा-तफरी

1000744082

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पिकअप में सवार लोगों के वाहन के अंदर फंसे होने की स्थिति सामने आई। ट्रांसफार्मर वाहन के ऊपर गिरने से सवारियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घायलों को लेकर बढ़ी चिंता

1000744085 1 scaled

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव में जुट गए। हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं और उनकी स्थिति कितनी गंभीर है, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने आना बाकी है। हादसे के बाद क्षेत्र में बिजली व्यवस्था भी प्रभावित होने की आशंका है।

ईलाज की बात और आपसी कहा सुनी हुई फिर चला टांगा, हुई मौत…जंगल में छुपाया टांगा

style=
style=

Pratik Mallick

प्रतीक मल्लिक (REPORTER) DHARAMJAIGARH

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button