धरमजयगढ़ का न्यूज़

प्रधानमंत्री से इतना प्रेम की कार्यकर्ताओ नें जला दिए 1100 दिए, जगमगाया मंदिर…

धरमजयगढ़। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर धरमजयगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों ने विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया। इस भव्य कार्यक्रम में भाजपा नेता महेश चैनानी की सक्रिय भूमिका रही। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं और नगरवासियों के साथ समन्वय कर आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। “एक दीया आशीर्वाद का” कार्यक्रम के तहत नीचेपारा स्थित राम मंदिर परिसर में 1100 दीप प्रज्ज्वलित किए गए। सैकड़ों दीपों की रोशनी से पूरा मंदिर परिसर जगमगा उठा और यहां दीपोत्सव जैसा मनमोहक माहौल नजर आया।

1100 दीपों से जगमगाया राम मंदिर परिसर

1003481002

कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। जैसे ही एक साथ दीप प्रज्ज्वलित किए गए, मंदिर परिसर रोशनी से नहा उठा। दीपों की कतारों ने कार्यक्रम को आकर्षक बना दिया और बड़ी संख्या में लोग इस विशेष आयोजन के साक्षी बने।

महेश चैनानी ने कहा- वर्षों से देश की सेवा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा भाजपा नेता महेश चैनानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सभी ने मिलकर 1100 दीपक जलाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी लंबे समय से देश की सेवा कर रहे हैं और उनका यह कार्यकाल देशवासियों के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल सभी कार्यकर्ताओं और नगरवासियों का आभार भी व्यक्त किया।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नगरवासी रहे मौजूद

दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नगरवासियों की भी उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। कार्यक्रम में महेश चैनानी, भगवान सिंह, समय अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, मुकेश हलधर, गणेश सरकार, वीणा विश्वास, राशि बाई सरकार, शिल्पा भारती, जदुनाथ मंडल, राजकुमार मिश्रा, विकास शुक्ला, तरुण पांडे, सुरेश राठिया, संतोष सारथी, जानू सिदार, भोगेश्वर बेहरा, रमेश ठाकुर, रिक्की रवानी, निर्मला कश्यप, सरोज गुप्ता, लक्ष्मी राठिया, रोहिणी ठाकुर, मोनू अग्रवाल (बीबीसी), दीपांजलि पटेल, शैलेश हलधर, ताराचंद, भगवती राठिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

धर्मजयगढ़ में फिर एक राशन दुकान पर FIR, ग्रामीण न्यूज़ का समाचार पर मुख्यमंत्री का संज्ञान फिर FIR….

style=
style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button