Latest News

खाद /बीज की कालाबाजारी को रोकने के मांग लेकर शिवसेना ने SDM को सौंपा ज्ञापन

शिवसेना प्रदेश प्रमुख माननीय श्री धनंजय सिंह परिहार जी के आदेशित में शिवसेना खरसिया इकाई के अध्यक्ष पिंटू यादव व उनके कार्यकर्त्ताओ के नेतृत्व में माननीय खरसिया अनुविभागीय अधिकारी महोदय जी को सौंपा ज्ञापन

1000607575

शिवसेना खरसिया विधानसभा अध्यक्ष पिंटू यादव ने बताया कि खरीफ फसल शुरुआत के साथ प्रदेश के किसान किसानी की तैयारी में जुड़ गए हैं खेतों की सफाई और जुताई का कार्य तेजी से चल रहा है तथा जून जुलाई माह में बोनी और रोपाई का कार्य शुरू होने वाला है ऐसे समय में रायगढ़ जिला व खरसिया ब्लॉक के किसानों को खाद और बीज की सबसे अधिक आवश्यकता होती हैं और कहा कि जिले की शासकीय सहकारी समितियां में तत्काल पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज उपलब्ध कराया जाना चाहिए ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी की सामना न करना पड़े उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष पर्याप्त मात्रा में खाद और बीच उपलब्ध नहीं होने के कारण किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था कई किसानों को बाजार से खाद ऊंचे दामों पर खरीदनी पड़ी और कुछ मामलों में कीमत निर्धारित दर से अधिक चार गुना तक अधिक वसूली गई ज्ञापन में मांग किया है कि निजी खाद बीज विक्रेताओं को अपनी दुकानों में निर्धारित दरों की सूची प्रदर्शित करना अनिवार्य किया जाए इससे किसानों को उचित मूल्य की जानकारी मिल सकेगी और मनमानी वसूली पर अंकुश लगेगा कविता धीवर महिला सेना जिला अध्यक्ष ग्रामीण जांजगीर चांपा ने बताया कि शिवसेना ने आरोप लगाया है कि हर वर्ष खरीफ सीजन के दौरान कुछ लोग किसानों की मजबूरी का फायदा उठाकर खाद और बीच की कालाबाजारी करते हैं जिससे किसानों को निर्धारित मूल्य से कई गुना अधिक कीमत पर दुकानों से खरीदनी पड़ती है इस पर अंकुश लगाकर कार्रवाई करने की मांग किया शिवसेना अध्यक्ष ने कहा कि संगठन ने प्रशासन से खाद बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध सुनिश्चित करने और कालाबाजारी पर प्रभावी कार्यवाही करने की मांग की है ज्ञापन सौपने वाले में मुख्य रूप से उपस्थित पिंटू यादव शिवसेना अध्यक्ष, नितेश राठौर युवा नेता मनोज चौहान, लकी साहू रुपेश राठौर उपस्थित रहे

style=

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button