धरमजयगढ़ कॉलोनी में गूंजेगा बाबा श्याम का जयकारा! युवाओं की पहल पर भव्य श्याम कीर्तन एवं जन्मोत्सव का आयोजन

धरमजयगढ़। धरमजयगढ़ कॉलोनी में इस बार भक्ति और आस्था का विशेष माहौल देखने को मिलेगा। श्री श्याम बाबा के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर कॉलोनी के युवाओं द्वारा बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ भव्य श्याम कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।युवाओं की इस पहल से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बनने की उम्मीद है।
आयोजन को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बाबा श्याम के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा और भक्ति को लेकर युवा साथी इस कार्यक्रम को यादगार बनाने में जुटे हुए हैं।आयोजन में बाबा श्याम की भव्य आरती, 56 भोग एवं भव्य भोग-भंडारे की व्यवस्था रखी गई है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्याम प्रेमियों एवं श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।20 नवंबर 2026, शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में रात्रि 7:30 बजे बाबा श्याम की भव्य आरती तथा रात्रि 8 बजे से 56 भोग एवं भव्य भोग-भंडारे का आयोजन निर्धारित है।कॉलोनी के युवाओं की यह पहल धार्मिक आस्था के साथ-साथ आपसी एकता और सामाजिक सहभागिता की भी सुंदर मिसाल बन रही है।जय श्री श्याम!
धरमजयगढ़ में नन्हे हाथी के जन्म पर गांव में जश्न! ग्रामीणों ने चंदा कर धूमधाम से मनाई छट्ठी




