ईलाज की बात और आपसी कहा सुनी हुई फिर चला टांगा, हुई मौत…जंगल में छुपाया टांगा

थाना कापू क्षेत्र के ग्राम पखनाकोट में ग्रामीण की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने आपसी कहासुनी एवं अपने इलाज कराने की बात को लेकर हुए विवाद के दौरान चैतराम यादव उर्फ महेश यादव पर टांगी से वार कर उसकी हत्या करना स्वीकार किया है। कापू पुलिस ने आरोपी के बताए स्थान से वारदात में प्रयुक्त टांगी भी बरामद कर ली है।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 14 सितंबर 2026 को थाना कापू पुलिस को ग्राम पखनाकोट निवासी चैतराम यादव उर्फ महेश यादव (50 वर्ष) की टांगी से वार कर हत्या किए जाने की सूचना मिली। सूचना पर एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी द्वारा कापू पुलिस को मौके के लिए रवाना किया गया ।
पूछताछ में हत्या की बात स्वीकारी
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि दिनांक 13-14 सितंबर की दरम्यानी रात उसके स्वयं के इलाज कराने तथा आपसी कहासुनी को लेकर हुए विवाद के दौरान उसने चैतराम यादव पर टांगी से वार किया था। आरोपी ने बताया कि घटना के बाद उसने वारदात में प्रयुक्त टांगी को छाताघुरा जंगल में पत्थर के नीचे छिपा दिया था। आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने छाताघुरा जंगल पहुंचकर हत्या में प्रयुक्त टांगी बरामद कर जप्त की है।
धरमजयगढ़ रजिस्ट्री ऑफिस में क्या चल रहा था? “मां बोलिए, जमीन बेचना है…”बुजुर्ग महिला को सिखाया जा रहा था क्या बोलना?




