Latest News

धरमजयगढ़ में कृषि विभाग का बड़ा एक्शन! दो कृषि केंद्रों पर गिरी गाज…

धरमजयगढ़। खरीफ सीजन में किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि आदान सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा निजी कृषि केंद्रों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। उपसंचालक कृषि रायगढ़ अनिल वर्मा के मार्गदर्शन में विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कीटनाशी दुकानों की जांच की जा रही है। विभाग का फोकस यह सुनिश्चित करना है कि किसानों को मानक एवं गुणवत्तापूर्ण कीटनाशक, फफूंदनाशक और अन्य कृषि उत्पाद ही उपलब्ध हों।

दस्तावेजों में अनियमितता मिली, दो दुकानों का स्टॉक सील कार्रवाई के दायरे में

1003317589

निरीक्षण के दौरान धरमजयगढ़ के एकांश कृषि केंद्र एवं सतीश कृषि केंद्र में दस्तावेजों से संबंधित अनियमितताएं पाए जाने पर कृषि विभाग ने कार्रवाई की। संबंधित संस्थानों के विरुद्ध नियम 30 के तहत स्टॉक की बिक्री पर प्रतिबंध आदेश जारी किया गया।कार्रवाई के तहत कुल 6.750 लीटर क्लोरोपायरीफॉस 50% + साइपरमेथ्रिन 5% तथा 24 किलोग्राम क्लोरांट्रानिलीप्रोल 0.4% W/W GR की बिक्री प्रतिबंधित की गई है। विभाग की इस कार्रवाई से निजी कृषि केंद्र संचालकों में भी हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

अन्य दुकानों पर भी जांच जारी, गड़बड़ी मिली तो होगी कार्रवाई

1003317593

कृषि विभाग की टीम ने अन्य निजी कृषि केंद्रों का भी निरीक्षण किया। जहां अनियमितताएं पाई गईं, वहां संबंधित संचालकों को कड़ी चेतावनी देते हुए कार्रवाई की गई तथा कारण बताओ नोटिस जारी किए गए।विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हित से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। कृषि आदान सामग्री की गुणवत्ता, दस्तावेजों और स्टॉक की स्थिति की लगातार जांच की जाएगी। अनियमितता मिलने पर संबंधित संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।इस कार्रवाई के दौरान अनुविभागीय अधिकारी कृषि पी.एस. सिंह, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी के.के. पैकरा, कीटनाशी निरीक्षक आर.के. पटेल एवं एस.यू. खान मौजूद रहे।

1003317124

style=
style=

Pratik Mallick

प्रतीक मल्लिक (REPORTER) DHARAMJAIGARH

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button