नगर पंचायत धरमजयगढ़

धर्मजयगढ़ में PM आवास योजना 2.0 का लाभ, पार्षद जानू सिंदर के प्रयासों से वार्डवासियों को मिली बड़ी सौगात

धर्मजयगढ़ में PM आवास योजना 2.0 से बनेगा पक्का मकान, पार्षद जानू सिंदर के प्रयासों से वार्डवासियों को मिली 3.82 लाख की सहायता

धर्मजयगढ़। नगर पंचायत धर्मजयगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत पात्र हितग्राहियों को पक्के मकान का लाभ मिलना शुरू हो गया है। वार्ड पार्षद जानू सिंदर के अथक प्रयासों और लगातार पहल के चलते वार्डवासियों को इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ मिल रहा है। इससे जरूरतमंद परिवारों के अपने पक्के मकान का सपना साकार होने की उम्मीद बढ़ी है।

3.82 लाख रुपये की सहायता से बनेगा पक्का मकान

नगर पंचायत धर्मजयगढ़ द्वारा 4 अगस्त 2026 को जारी स्वीकृति आदेश के अनुसार BLC मिशन के तहत पात्र हितग्राही को करीब 45 वर्गमीटर क्षेत्र में पक्का मकान निर्माण की अनुमति दी गई है। योजना के तहत केंद्रांश 1.50 लाख रुपये, राज्यांश/अन्य स्वीकृत राशि तथा मुख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान योजना की राशि सहित कुल 3.8285 लाख रुपये की वित्तीय सहायता का प्रावधान किया गया है।

1003259194

स्वीकृति जारी होने के बाद हितग्राही को निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवास निर्माण पूरा करना होगा। निर्माण में शौचालय, जल प्रदाय, दूषित जल एवं मल निकासी, पक्की नाली सहित आवश्यक सुविधाओं का प्रावधान करना अनिवार्य होगा।

पार्षद जानू सिंदर की पहल से वार्डवासियों में खुशी

1000693676

वार्डवासियों का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी महत्वपूर्ण योजना का लाभ जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाने में वार्ड पार्षद जानू सिंदर की सक्रिय भूमिका रही है। पार्षद द्वारा लगातार हितग्राहियों की समस्याओं को उठाने और पात्र लोगों को योजना से जोड़ने के प्रयास किए गए, जिसका परिणाम अब धरातल पर दिखाई देने लगा है।

निर्माण में नियमों का पालन जरूरी

नगर पंचायत ने स्पष्ट किया है कि आवास का निर्माण हितग्राही की स्वयं की भूमि पर ही किया जाना चाहिए। किसी अन्य व्यक्ति अथवा शासकीय भूमि पर निर्माण करने की स्थिति में कार्रवाई की जा सकती है। निर्माण के अलग-अलग चरणों की फोटो और जियो टैगिंग भी अनिवार्य होगी।

वार्डवासियों ने पक्का मकान उपलब्ध कराने की दिशा में हो रहे प्रयासों के लिए पार्षद जानू सिंदर के प्रति आभार जताया है।

style=
style=

Pratik Mallick

प्रतीक मल्लिक (REPORTER) DHARAMJAIGARH

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button