ट्रांसफर न्यूज़

कापू थाना प्रभारी इगेश्वर यादव का ट्रांसफर , रैरुमा चौकी भेजा गया, लम्बे समय से बदलाव की थी मांग

रायगढ़ जिले के पुलिस विभाग में प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़ा फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश के अनुसार कापू थाना प्रभारी उप निरीक्षक इगेश्वर यादव का तबादला कर उन्हें रैरुमा चौकी का प्रभारी के रूप में पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

लम्बे समय से कापू थाना में बदलाव की जरूरत,धर्माराम तिर्की होंगे नए थाना प्रभारी

1003025222

बताया जा रहा हैं कि लम्बे समय से कापू थाना में जनता के उम्मीद अनुसार बदलाव नहीं हो रहा था जिस कारण खूब मांग सामने आ रही थी की बदलाव जरुरी हैं जो अब हो सका। जारी आदेश के अनुसार रक्षित केंद्र रायगढ़ में पदस्थ धर्माराम तिर्की को कापू थाना का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। इस स्थानांतरण आदेश में जिले के कुल 16 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है, ताकि पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

ड्रोन सर्वे पर फिर हुआ विरोध, दुर्गापुर-शाहपुर व अन्य के ग्रामीण और secl कर्मचारी के अम्बेटिकरा मंदिर में बैठक, क्या निर्णय हुआ देखे वीडियो

style=
style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button