जुआ समाचार

एक बस में भरकर 33 जुआरियों को पुलिस लाई कोर्ट, धरमजयगढ़ में देखने उमड़ी भीड़

रायगढ़ जिले में चल रहे ‘ऑपरेशन अंकुश’ के तहत छाल पुलिस ने रायगढ़-कोरबा बॉर्डर के ग्राम धसकामुड़ा में बड़ी कार्रवाई करते हुए 33 जुआरियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को एक बस में भरकर धरमजयगढ़ न्यायालय पेश करने लाया गया। न्यायालय परिसर में एक साथ बड़ी संख्या में आरोपियों के पहुंचने से लोगों की भीड़ जुट गई और मामला चर्चा का विषय बन गया।

जुआ फड़ पर दबिश, करीब ₹90 लाख की 7 कारें और नगद जब्त

पुलिस ने धसकामुड़ा मेला स्थल के बाहर संचालित पांच अलग-अलग खुडखुडिया जुआ फड़ों पर छापा मारा। कार्रवाई में लगभग ₹90 लाख मूल्य की 7 चारपहिया गाड़ियां, ₹57,140 नगद, 5 गैस लाइट और जुआ खेलने की सामग्री जब्त की गई। पकड़े गए आरोपी घरघोड़ा, तमनार, डभरा और जैजैपुर क्षेत्र के बताए गए हैं। सभी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 के तहत पांच अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

एसएसपी का सख्त संदेश—अवैध गतिविधियों पर जारी रहेगी कार्रवाई

1003028954

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी छाल निरीक्षक नासिर खान ने किया। एडिशनल एसपी अनिल सोनी और एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा। एसएसपी ने स्पष्ट कहा है कि ‘ऑपरेशन अंकुश’ के तहत जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और कानून तोड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

उक्त मामले को लेकर परिजन कुछ और ही खुलासा कर रहें आगे के अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें

कापू थाना प्रभारी इगेश्वर यादव का ट्रांसफर , रैरुमा चौकी भेजा गया, लम्बे समय से बदलाव की थी मांग

style=
style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button