पुरुंगा में अंबुजा सीमेंट की जनसुनवाई की तैयारी तेज, अगस्त-सितंबर में हो सकती है सुनवाई!

बरसात और धान बोआई के बीच रणनीति की चर्चा
धरमजयगढ़ क्षेत्र के ग्राम पुरुंगा में मेसर्स अंबुजा सीमेंट (अडाणी समूह) की प्रस्तावित परियोजना को लेकर एक बार फिर जनसुनवाई कराने की तैयारियां तेज होने की चर्चा है। स्थानीय स्तर पर यह जानकारी सामने आ रही है कि कंपनी अगस्त या सितंबर माह में जनसुनवाई कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। प्रशासनिक स्तर पर भी आवश्यक प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की कवायद जारी होने की बात कही जा रही है।
तस्वीर में जिस तरह ग्रामीण दिखाई पड़ रहें हैं यह उस समय की तस्वीर हैं ज़ब ग्रामीणों नें जी जान लगा कर विरोध किया था और जीत के करीब पहुंच सके थे। अब एक बार फिर ऐसा ही दोबारा विरोध करना होगा ताकी कंपनी को कोई मौका ना मिल सके

ग्रामीण क्षेत्र में इन दिनों धान की बोआई का समय चल रहा है। ऐसे में चर्चा है कि कंपनी इस अवधि का लाभ उठाकर जनसुनवाई कराने की रणनीति पर काम कर सकती है। ग्रामीण खेती-किसानी में व्यस्त हैं, जिससे विरोध की तीव्रता पहले की तुलना में कम रहने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि इस संबंध में कंपनी या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।
गांव का माहौल शांत, लेकिन ग्रामीणों की नजर हर गतिविधि पर
बताया जा रहा है कि फिलहाल गांव का माहौल अपेक्षाकृत शांत है, जिसके चलते परियोजना को आगे बढ़ाने के प्रयास फिर से तेज हो गए हैं। वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों का कहना है कि यदि जनसुनवाई की प्रक्रिया शुरू होती है तो वे परियोजना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी लेकर ही अपना पक्ष रखेंगे। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि आने वाले अगस्त-सितंबर में जनसुनवाई की तारीख घोषित होती है या नहीं।
धरमजयगढ़ तहसीलदार नें फुलेश्वरी के नाम की भूमि को किया सरकारी… ACB रिश्वतकांड की जमीन निकली शासकीय, कूटरचित दस्तावेज किसने बनाए? शासकीय भूमि बेचने वालों पर FIR कब?




