धरमजयगढ़ का न्यूज़

धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल में अब भर्ती मरीज के साथ परिजन को भी मिलेगा प्रतिदिन निःशुल्क भोजन..पढ़े पूरी खबर…

धरमजयगढ़। सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों के लिए राहत भरी खबर है। अब अस्पताल में भर्ती प्रत्येक मरीज के साथ रहने वाले परिजन (अटेंडेंट) को भी प्रतिदिन निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इस नई व्यवस्था से गरीब एवं दूर-दराज़ से आने वाले मरीजों के परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।

इलाज के साथ भोजन की चिंता खत्म

अब तक अस्पताल में केवल भर्ती मरीजों को ही भोजन की सुविधा उपलब्ध थी, जबकि उनके साथ रहने वाले परिजनों को भोजन के लिए बाहर व्यवस्था करनी पड़ती थी। नई व्यवस्था लागू होने के बाद मरीज के साथ रहने वाले परिजन को भी अस्पताल की ओर से प्रतिदिन भोजन दिया जाएगा।

इस पहल से मरीजों के परिजनों पर आर्थिक बोझ कम होगा और उन्हें अस्पताल छोड़कर भोजन की तलाश में बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इससे मरीजों की देखभाल भी बेहतर ढंग से हो सकेगी। स्थानीय लोगों ने अस्पताल प्रबंधन के इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे जनहित में उठाया गया सराहनीय कदम बताया है।

धरमजयगढ़ नगर पंचायत घोटाले में FIR का इंतजार! CMO के पत्र को हुए 5 दिन , आखिर पुलिस की जांच कब होगी पूरी?

style=
style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button