पुलिस

छाल क्षेत्र के नेता का भाई राकेश गुप्ता खुलेआम दें रहा धमकी, राष्ट्रपति शब्द को गाली से जोड़कर अपमान वाले कथित ऑडियो से मचा बवाल, 3 दिनों से कार्यवाही नहीं होने पर 1076 हेल्पलाइन में किया गया शिकायत….

धरमजयगढ़ विकासखंड अंतर्गत छाल थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है। जिसमें एक कथित बड़े नेता के भाई पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। वैसे देश में कई मामले सामने आते हैं जहा सत्ता के नशा नेता और उसके परिवारवालों पर चढ़ जाता हैं और पार्टी को अपना जागीर समझते हुए कानून को हाथ में लें लेते हैं मानों उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। इनके यही कारनामो के वजह से पार्टी का नाम खराब होता हैं। ऐसा ही एक मामले में कूड़ेकेला निवासी रोशन कुमार साह ने थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया है कि 28 जून 2026 की रात उन्हें मोबाइल नंबर 9131567933 से लगातार फोन कॉल किए गए। आवेदन के अनुसार, कॉल करने वाले ने अपना नाम राकेश गुप्ता बताया और कथित रूप से गंदी-गंदी गालियां देते हुए गांव से निकालने तथा जान से नुकसान पहुंचाने जैसी धमकियां दीं। शिकायतकर्ता का कहना है कि व्हाट्सऐप पर भी कथित वॉयस मैसेज भेजा गया, जिसकी रिकॉर्डिंग उनके पास सुरक्षित है और उसमें वह अपना नाम बताते हुए गन्दी गन्दी गालिया दें रहा हैं और राष्ट्रपति जैसे सम्मानीय शब्द से खिलवाड़ करते हुए गाली के साथ जोड़कर धमका रहा हैं। वही आवेदन दिए लगभग 3 दिन बीत चुके और छाल पुलिस इसपर कार्यवाही नहीं कर रही जिससे आहत होकर पीड़ित नें मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत किया हैं। हालांकि अबतक 3 दिन बाद भी आवेदन पर थाने का मुहर नहीं हैं जिसके चलते हम इस मामले की पुष्टि नहीं करतें हैं।

1002879357
Oplus_16908288

राष्ट्रपति शब्द के अपमान पर पुलिस तत्परता क्यों नहीं कर रही कार्यवाही..?

सवाल तों सबसे बड़ा यह खड़ा हो रहा की क्या ऐसे व्यक्ति में पुलिस और कानून के भय नहीं या छाल पुलिस की ओर से इन्हे छूट दी गई होंगी जो इनकी इतनी हिम्मत बढ़ गई जो किसी को भी धमका दें रहें हैं। शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि वायरल कथित ऑडियो में उन्हें गन्दी गालिया दी गई हैं और एक आडियो पेश किया जा रहा जिसमें वह अपना नाम बताते हुए राष्ट्रपति शब्द को गाली से जोड़कर भी अपमानजनक और अशोभनीय शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। यदि जांच में यह आरोप सही पाया जाता है तो मामला केवल गाली-गलौज तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि संवैधानिक पद की गरिमा से जुड़ा गंभीर विषय भी बन सकता है। शिकायतकर्ता ने आवेदन में आशंका जताई है कि यदि उनके या उनके परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित आरोपी की होगी। फिलहाल इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी पर पुलिस जांच करेगी कब..?

1001876450

बड़े नेता के भाई होने की चर्चा, कार्रवाई पर उठेंगे सवाल?

क्षेत्र में चर्चा है कि आरोपी बताए जा रहे व्यक्ति एक बड़े राजनीतिक नेता का भाई हैं जो अपने आप को तों बड़े नेता समझते हैं। वैसे समझें भी क्यों ना क्युकी विश्व के सबसे बड़े लोकतान्त्रिक पार्टी के नेता जो ठहरे। पर असलियत में नाम बड़े दर्शन छोटे। इनकी हैसियत के अंदाजा इसी से लगा लीजिए की ये इतने बड़े नेता हैं की विधानसभा चुनाव में उसके क्षेत्र से अपनी पार्टी को तक नहीं जीता पाए। ऐसे में अब लोगों की नजर छाल पुलिस की कार्रवाई पर है। सवाल यह उठ रहा है कि क्या आम व्यक्ति की तरह इस मामले में भी निष्पक्ष जांच कर कानूनी कार्रवाई होगी या फिर मामला नेताजी के प्रभाव के कारण ठंडे बस्ते में चला जाएगा? शिकायत थाना पहुंच चुकी है पावती अभी तक नहीं दी गई हैं अब देखना होगा कि पुलिस कथित ऑडियो की जांच कर सच्चाई सामने लाती है या नहीं।नोट: यह समाचार शिकायतकर्ता द्वारा दिए गए लिखित आवेदन और शिकायतकर्ता द्वारा पेश किए जा रहें ऑडियो पर आधारित हैं। आवेदन में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच और आधिकारिक कार्रवाई के बाद ही तथ्यों की अंतिम पुष्टि होगी।

धरमजयगढ़ नगर पंचायत घोटाले में FIR का इंतजार! CMO के पत्र को हुए 5 दिन , आखिर पुलिस की जांच कब होगी पूरी?

style=
style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button