धरमजयगढ़ का न्यूज़

धरमजयगढ़ नगर पंचायत घोटाले में FIR का इंतजार! CMO के पत्र को हुए 5 दिन , आखिर पुलिस की जांच कब होगी पूरी?

CMO ने खुद लिखा FIR दर्ज करने का पत्र, फिर भी कार्रवाई अधर में,

धरमजयगढ़ नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) द्वारा 24 जून 2026 को थाना प्रभारी को पत्र भेजकर वार्ड क्रमांक 8 में आरसीसी नाली निर्माण कार्य में कथित अनियमितता और लगभग 3.89 लाख रुपये के भुगतान से जुड़े मामले में शेष साहू के खिलाफ जांच कर प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने का अनुरोध किया गया। पत्र में उल्लेख है कि शिकायत के आधार पर अधिकारी-कर्मचारियों को धोखे में रखकर भुगतान कराने का आरोप है।

पांच दिन बीतने को, FIR अब तक नहीं… सवालों के घेरे में जांच

1002854368

CMO के लिखित पत्र के बावजूद अब तक FIR दर्ज नहीं होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। यदि नगर पंचायत अधिकारी स्वयं पुलिस से अपराध दर्ज करने की अनुशंसा कर चुकी है, तो आखिर जांच कितने दिनों तक चलेगी? क्या पुलिस को अभी और साक्ष्यों का इंतजार है, या मामला फाइलों में ही उलझा हुआ है? इस देरी ने कार्रवाई की पारदर्शिता पर भी चर्चा तेज कर दी है।

जनता पूछ रही—क्या कानून सबके लिए बराबर है?

स्थानीय लोगों का कहना है कि सामान्य मामलों में पुलिस तों तुरंत FIR दर्ज कर देती है, लेकिन जब मामला सरकारी राशि और निर्माण कार्य से जुड़ा हो तो कार्रवाई में इतनी देरी क्यों? अब सबकी नजर पुलिस जांच पर टिकी है। यदि जांच पूरी हो चुकी है तो FIR कब दर्ज होगी, और यदि जांच जारी है तो उसकी समय-सीमा क्या है? यह सवाल अब केवल एक निर्माण कार्य का नहीं, बल्कि जवाबदेही और प्रशासनिक पारदर्शिता का भी बन गया है।

वही जानकारी सामने आ रही को आज 29 जून की गोपनीय बैठक रखी गई हैं जिसमें शिकायतकर्ता के साथ बैठक किया जाएगा ताकी मामला रफा दफा किया जा सके।

धरमजयगढ़ में ग्रामीण पूछ रहे जमीन देना हैं या नहीं —’हमारी जमीन का ठेका अध्यक्ष, पार्षद और सरपंच को किसने दिया, लेटर सामने आने के बाद मचा बावाल…..

style=
style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button