धरमजयगढ़ का न्यूज़

पुरुंगा में कोयला खदान खोलने कंपनी का हलचल तेज-सूत्र, पिछली बार खुद कंपनी नें पत्र लिखकर टलवाई थी जनसुनवाई…

धरमजयगढ़ क्षेत्र के पुरुंगा में प्रस्तावित कोयला खदान की जनसुनवाई को लेकर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि परियोजना से जुड़ी कंपनी जनसुनवाई की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए अब ज़मीन पर उतरकर तरह-तरह के पैतरे आजमा रही है। बताया जा रहा है कि कंपनी की ओर से जनसुनवाई जल्द से जल्द कराने के लिए विभिन्न स्तरों पर तैयारियां की जा रही हैं। हालांकि अभी तक प्रशासन की ओर से किसी नई तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है वही लोगों के समझ से यह बाहर हो गया हैं की पिछली बार ज़ब कंपनी नें खुद जनसुनवाई स्थगित करने को लेटर लिखा था फिर अब कुछ महीने में हलचल क्यों तेज….

पहले स्थगित हो चुकी है जनसुनवाई, बना था बड़ा विवाद

1002694184

गौरतलब है कि पुरुंगा में प्रस्तावित परियोजना की जनसुनवाई पहले भी विवादों में रह चुकी है। 11 नवम्बर 2025 में निर्धारित जनसुनवाई अंतिम समय में स्थगित कर दी गई थी। उस दौरान लोंग सोच रहें थे प्रशासन नें विरोध के कारण इसे स्थगित किया हैं पर खुद कंपनी द्वारा कलेक्टर को पत्र लिखकर जनसुनवाई स्थगित करने का अनुरोध किया गया था।

ग्रामीणों को प्रलोभन देने के आरोप, कंपनी पर उठ रहे सवाल

क्षेत्र में यह भी चर्चा है कि जनसुनवाई को अपने पक्ष में करने के लिए कंपनी से जुड़े कुछ लोगों द्वारा ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार के प्रलोभन दिए जा रहे हैं। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन स्थानीय स्तर पर ऐसी चर्चाएं लगातार सुनाई दे रही हैं। वहीं सूत्रों का दावा है कि कंपनी किसी भी स्थिति में जनसुनवाई की तारीख घोषित करवाकर प्रक्रिया पूरी कराने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है।

मिरिगुडा के सचिव को हुई जेल, 27 लाख रुपये की ठगी के मामले में मिली सजा…

style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button