धरमजयगढ़ मुख्यालय से कुछ मीटर दूर मेन रोड के सड़क पर कब्जा! रास्ते पर महीनो से रखा गया हैं पत्थर

धरमजयगढ़ क्षेत्र के पीपरमार के पास मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे नहीं बल्कि सड़क के हिस्से पर ही पत्थरों का बड़ा ढेर जमा कर दिया गया है जो 4-5 फ़ीट स्टेट हाइवे सडक को उपयोग करने नहीं दे रहा है। रात को तों यह पत्थर दिखाई भी नहीं देता। यह पत्थर महीनों से वहीं पड़े हुए हैं, जिससे सड़क संकरी हो गई है और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर रात के समय यह स्थिति और अधिक खतरनाक हो जाती है।
मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर अतिक्रमण, फिर भी कार्रवाई नहीं
हैरानी की बात यह है कि यह पूरा मामला मुख्यालय में बैठे जिम्मेदारों की नजरों से दूर नहीं बल्कि विभागीय क्षेत्र के बेहद करीब का बताया जा रहा है। इसके बावजूद अब तक न तो पत्थरों को हटाया गया है और न ही जिम्मेदार लोगों पर कोई कार्रवाई हुई है। स्थानीय लोगों का सवाल है कि जब विभाग के आसपास ही सड़क पर कब्जे जैसी स्थिति बनी हुई है, तो फिर आम क्षेत्रों की निगरानी कैसे की जा रही होगी?

कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा, कार्रवाई की मांग
सड़क पर बेवजह रखे गए पत्थरों के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका लगातार बनी हुई है। ग्रामीणों और राहगीरों ने प्रशासन से तत्काल इस अवरोध को हटाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभागों पर होगी।
4 पुलिस वाले सस्पेंड, शरीर पर खाकी और सम्बन्ध डीजल चोरो से, एसपी नें किया सस्पेंड….




