धरमजयगढ़ में डीजल चोरी गैंग का स्कॉर्पियो वाहन पकड़ाया, डीजल ड्रम और फर्जी नंबर प्लेट मौजूद , कौन है वाहन मालिक….?

धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के खड़गांव के पास देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब थाना छाल के डायल 112 टीम ने संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन का पीछा कर उसे पकड़ लिया। खड़गांव के पास ग्रामीणों के सहयोग और घेराबंदी देख बदमाश वाहन मौके पर छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई। धरमजयगढ़ और छाल क्षेत्र के ढाबा संचालक और वाहन चालक कई सालों से डीजल चोर गैंग से परेशान थे। हाल ही में छाल क्षेत्र के हाटी के पास लगभग 2000 लीटर डीजल रायगढ़ पुलिस के छापेमारी में पकड़ाया था जिसके बाद अब जाकर वाहन चोर गैंग का सबूत पुलिस के हाथो लगा है जिसको लेकर देखना यह हैं कि क्या पुलिस अब असली चोरो और वाहन मालिक तक कब पहुंच पाती हैं ..?
*स्कॉर्पियो से मिले डीजल ड्रम, फर्जी नंबर प्लेट और संदिग्ध सामान*
पुलिस द्वारा पीछा किए जाने के बाद वाहन अनियंत्रित होकर सडक से जा उतरी जिसमें अंदर कई डीजल ड्रम, फर्जी नंबर प्लेट और पत्थर दिखाई पड़े । वाहन में मिली फर्जी नंबर प्लेट ने पूरे मामले को और ज्यादा संदिग्ध बना दिया है। वही मामला मजेदार तब होगा ज़ब वाहन का असली मालिक वाहन को बचाने सामने आएगा या पुलिस उस्तक जा पहुंचेगी तब पता चलेगा इसमें शामिल लोग कौन-कौन थे और किन-किन इलाकों में सक्रिय थे।

*डायल 112 टीम की सतर्कता की हो रही सराहना, धरमजयगढ़ पुलिस जांच में जुटी*
इस पूरी कार्रवाई में छाल डायल 112 चालक सचिन राठौड़ और आरक्षक क्रमांक 637 विपन खलखो की अहम भूमिका रही। दोनों की सतर्कता और सूझबूझ के कारण संदिग्ध वाहन पकड़ाया और पुलिस को बड़ी सफलता मिली। क्षेत्र में लोगों द्वारा डायल 112 टीम की जमकर सराहना की जा रही है। फिलहाल धरमजयगढ़ पुलिस मौके पर पहुंचकर वाहन को अपने कब्जे में लेकर धरमजयगढ़ थाना लें गई हैं।

।

।

।
।
।
।
।
।
।
।
।




