धरमजयगढ़ का न्यूज़

धरमजयगढ़ में पेट्रोल-डीजल को लेकर बवाल: गुडलक फ्यूल्स पर पक्षपात का आरोप, डीजल नहीं मिलने से भड़के लोग….


धरमजयगढ़ कॉलोनी स्थित Goodluck Fuels में डीजल-पेट्रोल वितरण को लेकर जमकर हंगामा देखने को मिला। पीड़ित लीलाम्बर यादव ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आज 22 मई शाम उन्हें डीजल देने से मना किया गया, जबकि उनके सामने अन्य वाहनों को आसानी से डीजल दिया जा रहा था।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पेट्रोल पंप प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी खुलकर सामने आई। लोगों का कहना है कि ईंधन संकट के समय इस तरह का “सौतेला व्यवहार” आम जनता के साथ अन्याय है।

“कुछ लोगों को विशेष सुविधा?” उठ रहे बड़े सवाल

पीड़ित लीलाम्बर यादव ने आरोप लगाया कि पेट्रोल पंप में नियमों का पालन समान रूप से नहीं किया जा रहा। एक ओर आम उपभोक्ताओं को डीजल नहीं होने की बात कही जा रही है, वहीं दूसरी ओर चुनिंदा वाहनों को ईंधन उपलब्ध कराया जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और यह पता लगाया जाए कि आखिर किन आधारों पर कुछ लोगों को डीजल दिया जा रहा था और दूसरों को लौटाया जा रहा था।

CCTV जांच की उठी मांग, प्रशासन से कार्रवाई की अपेक्षा


घटना के बाद अब पेट्रोल पंप के CCTV फुटेज की जांच की मांग तेज हो गई है। लोगों का कहना है कि यदि कैमरों की रिकॉर्डिंग की निष्पक्ष जांच हो जाए, तो पूरे मामले का सच सामने आ सकता है।
ग्रामीणों और वाहन चालकों ने प्रशासन से मांग की है कि इस पेट्रोल पंप के डीजल वितरण व्यवस्था की निगरानी की जाए और यदि किसी प्रकार की अनियमितता या पक्षपात सामने आता है, तो संबंधित लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button