धर्मजयगढ़ के मुनुन्द में उचित मूल्य दुकान संचालन के इच्छुक के लिए सुनहरा अवसर…।

धर्मजयगढ़, रायगढ़। कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) धर्मजयगढ़ द्वारा ग्राम पंचायत मुनुन्द के निवासियों और स्थानीय संस्थाओं के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। ग्राम पंचायत मुनुन्द में स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान (ID- 412009022) के वर्तमान संचालक द्वारा त्याग-पत्र दिए जाने के बाद, अब इस दुकान के संचालन के लिए नए सिरे से आवेदन मंगाए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, संचालक के इस्तीफे के बाद विभाग ने दुकान संचालन संबंधी अधिकार-पत्र को निरस्त कर दिया है। इसी कारण वर्तमान में मुनुन्द की राशन दुकान का संचालन पद रिक्त है।
*कौन कर सकता है आवेदन?*
दुकान के संचालन हेतु आदिम जाति सेवा सहकारी समिति, स्थानीय ग्राम पंचायत, कार्यशील महिला स्व-सहायता समूह अन्य सहकारी समितियां जो छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी अधिनियम 1960 के अधीन कम से कम तीन माह पुरानी पंजीकृत हों। इच्छुक समूहों या समितियों को अपना आवेदन पत्र 30 अप्रैल 2026 तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) धर्मजयगढ़ में जमा करना होगा। आवेदन के साथ समूह या समिति के प्रस्ताव की प्रतिलिपि, बैंक खाता पासबुक की छायाप्रति (जमा राशि सहित), पंजीयन प्रमाण पत्र की छायाप्रति,आधार कार्ड की छायाप्रति।
विशेष नोट: प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि 30/04/2026 के बाद प्राप्त होने वाले किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।




