Sarkari Khabar

बुकिंग के दिन ही मिलेगा सिलेंडर – रायगढ़ कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश, जिले में गैस की कोई कमी नहीं

रायगढ़, 14 मार्च 2026। जिले में गैस सिलेंडर की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर अपर कलेक्टर अपूर्व प्रियेश टोप्पो ने जिले की सभी गैस एजेंसियों की समीक्षा बैठक लेकर वितरण व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं।

एजेंसियों में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है गैस सिलेंडर

समीक्षा बैठक में खाद्य विभाग के अधिकारियों और विभिन्न ऑयल कंपनियों के सेल्स ऑफिसरों की मौजूदगी में जिले की गैस एजेंसियों की स्थिति की जांच की गई। समीक्षा में पाया गया कि जिले में पंजीकृत सभी घरेलू उपभोक्ताओं की जरूरत के अनुसार गैस सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।

ऑनलाइन बुकिंग के दिन ही सिलेंडर वितरण का निर्देश

अपर कलेक्टर ने एजेंसी संचालकों को निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशान न होना पड़े। विशेषकर शहरों में लगने वाली लंबी कतारों को व्यवस्थित किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि जिस दिन उपभोक्ता की ऑनलाइन बुकिंग या डीएससी सफल हो, उसी दिन गैस सिलेंडर का वितरण किया जाए।

1002077022

उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कंट्रोल कक्ष स्थापित

प्रशासन द्वारा स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए जिला स्तर पर एक कंट्रोल कक्ष भी स्थापित किया गया है, जहां से गैस वितरण से जुड़ी समस्याओं की जानकारी और समाधान किया जाएगा।

अफवाहों से दूर रहने की अपील, शिकायत के लिए नंबर जारी

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों में फैल रही भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें। किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत के लिए टोल-फ्री नंबर 07762-319962 जारी किया गया है।

style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!