अपैक्स बैंक धरमजयगढ़ में फिर रिश्वत का खेल! लाइन में किसान, पैसे देकर अंदर पहुंचे लोग:- किसानों का आरोप..देखे वीडियो..

*पहले भी आया था रिश्वत का वीडियो, अब फिर अपैक्स बैंक धरमजयगढ़ पर घूसखोरी का आरोप*
*धरमजयगढ़ अपैक्स बैंक में फिर घूसखोरी का आरोप, किसानों ने वीडियो में खोली पोल*
धरमजयगढ़। अपैक्स बैंक धरमजयगढ़ एक बार फिर विवादों में आ गया है। बैंक परिसर से सामने आए एक वीडियो में किसानों ने आरोप लगाया है कि लाइन में घंटों खड़े रहने के बावजूद उनका काम नहीं हो रहा, जबकि कुछ लोग पैसे देकर सीधे अंदर जाकर अपना काम करवा रहे हैं। हाल ही में हमने समाचार प्रकाशित किया था जिसमें किसान रात 12-1 बजे तक बैंक के बाहर मौजूद थे उसके बाद बीते दिन एक किसान की लाइन में किसी कारणवश मौत हो गई। इससे पहले भी जनवरी 2025 में हमारे द्वारा ही एक वीडियो में खुलासा किया था की बैंक का गार्ड पैसे लेकर लाइन में लगे किसानों से धोखाधड़ी कर रहा है जिसके बाद उस गार्ड पर कार्यवाही हुआ यह सुनने को मिला था। अब फिरसे वैसा ही कारनामा किसानों द्वारा पुनः बताया जा रहा। देखिये 1 साल पहले का समाचार 👇
रिश्वत लेते अपैक्स बैंक धरमजयगढ़ का गार्ड का वीडिओ, बैंक मैंनेजर ने कहा करेंगे कार्यवाही, क्या बैंक प्रबंधन की सहमती से हो रहा कार्य..???
लाइन में खड़े किसानों का आरोप
वीडियो में मौजूद किसानों का कहना है कि वे सुबह से बैंक के बाहर लाइन में लगे हुए हैं, लेकिन इसके बावजूद उनका नंबर नहीं आ रहा है। वहीं दूसरी ओर कुछ लोग कथित रूप से पैसा देकर सीधे अंदर जाकर अपना काम करवा रहे हैं, जिससे किसानों में नाराजगी देखी जा रही है। देखे वीडियो 👇
पहले भी सामने आ चुका है रिश्वत का मामला
गौरतलब है कि इससे पहले भी अपैक्स बैंक धरमजयगढ़ में गार्ड द्वारा पैसे लेने का वीडियो सामने आया था। उस समय बैंक प्रबंधन ने मामले में कार्रवाई की बात कही थी, लेकिन अब फिर से ऐसा ही मामला सामने आने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
बैंक प्रबंधन पर उठ रहे सवाल
बार-बार इस तरह के आरोप सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और किसानों के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या यह सब बैंक प्रबंधन की जानकारी या सहमति से हो रहा है। फिलहाल इस नए वीडियो को लेकर बैंक प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।


