राशन दुकान का समाचार

धरमजयगढ़ प्रशासन का फैसला,नियम उल्लंघन पर क्रोँधा राशन दुकान संचालक हटाया गया, नए संचालन के लिए आवेदन शुरू

क्रोँधा राशन दुकान के लिए नई समिति की तलाश

क्रोँधा राशन दुकान का प्राधिकार पत्र निरस्त, नए संचालन के लिए 15 मार्च तक आवेदन, धरमजयगढ़ अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय धरमजयगढ़ द्वारा ग्राम पंचायत क्रोँधा की शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जारी सूचना के अनुसार पूर्व संचालक द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश-2016 का उल्लंघन किए जाने के कारण दुकान संचालन का प्राधिकार-पत्र निरस्त कर दिया गया है। जिस कारण दुकान संचालन रिक्त हैं। ग्राम पंचायत क्रोँधा की उचित मूल्य दुकान (आईडी-412009032) के संचालक द्वारा पीडीएस नियमों का उल्लंघन किए जाने पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उसका संचालन प्राधिकार-पत्र निरस्त कर दिया है। इसके बाद दुकान संचालन का पद रिक्त हो गया है।

1002022961

समितियों और स्व-सहायता समूहों से मांगे आवेदन

दुकान संचालन के लिए सेवा सहकारी समिति, स्थानीय ग्राम पंचायत, महिला स्व-सहायता समूह एवं अन्य सहकारी समितियां आवेदन कर सकती हैं। आवेदक संस्था का छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी अधिनियम 1960 के तहत पंजीकृत होना और कम से कम तीन माह पुराना होना अनिवार्य है।

15 मार्च तक जमा होंगे आवेदन

इच्छुक समितियों को 15 मार्च 2026 तक अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय धरमजयगढ़ में आवेदन जमा करना होगा। आवेदन के साथ समिति प्रस्ताव, बैंक पासबुक की प्रति, पंजीयन प्रमाण पत्र और आधार कार्ड की छायाप्रति संलग्न करना आवश्यक रहेगा। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!