राशन दुकान का समाचार

बरबसपुर उचित मूल्य दुकान निरस्त, …. मार्च 2026 तक आमंत्रित आवेदन – धरमजयगढ़ एसडीएम का आदेश

धरमजयगढ़। खाद्य विभाग द्वारा लगातार हो रही कार्यवाही के कारण अब धरमजयगढ़ के राशन वितरण व्यवस्था में सुधार आना प्रारम्भ हो चुका हैं इसी कड़ी में बरबसपुर ग्राम पंचायत के शासकीय उचित मूल्य दुकान (आईडी-412009113) का प्राधिकार-पत्र सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 की कंडिकाओं के उल्लंघन के कारण निरस्त कर दिया गया है। इसके चलते दुकान का संचालन फिलहाल रिक्त हो गया है।

संचालक द्वारा नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर दुकान संचालन की अनुमति समाप्त कर दी गई है। अब नई संस्था/समिति को संचालन का दायित्व सौंपा जाएगा।

किन्हें करना है आवेदन

दुकान संचालन के लिए निम्न संस्थाएँ आवेदन कर सकती हैं—अनुसूचित जाति/जनजाति सेवा सहकारी समिति,स्थानीय ग्राम पंचायत,कार्यशील महिला स्व सहायता समूह अन्य सहकारी समितियाँ (छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी अधिनियम 1960 के अंतर्गत पंजीकृत, कम से कम तीन माह पुरानी)

आवेदन की अंतिम तिथि

इच्छुक समूह/समितियाँ 15 मार्च 2026 तक आवेदन प्रस्तुत कर सकती हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। आवश्यक दस्तावेज आवेदन के साथ निम्न दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य है—समूह/समिति के प्रस्ताव की प्रतिलिपि, बैंक खाता पासबुक की जमा राशि की प्रति,पंजीयन प्रमाण पत्र की छाया प्रति आधार कार्ड की छायाप्रति

1002001929

आदेश जारी

यह आदेश धरमजयगढ़ के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) द्वारा जारी किया गया है। आवेदन संबंधित कार्यालय में प्रस्तुत करना होगा।

निष्कर्ष: बरबसपुर में उचित मूल्य दुकान के संचालन के लिए नई संस्था के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक समितियों को समय सीमा के भीतर पूर्ण दस्तावेजों के साथ आवेदन करना अनिवार्य है, अन्यथा आवेदन अमान्य माना जाएगा।

style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!