Crime

स्टिंग लेने गई नाबालिग लड़की लापता, दुर्ग से लेकर रायगढ़ तक तलाश जारी,परिजनों ने बहला-फुसलाकर भगाने का लगाया आरोप…

दुर्ग जिले से एक नाबालिग लड़की के लापता होने का गंभीर मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थानीय निवासी महिला ने थाना में दिए आवेदन में बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी गीतांजलि सिंह, जो हाल ही में कक्षा 9वीं पास कर 10वीं में प्रवेश लेने वाली थी, 22 अप्रैल 2026 की शाम करीब 5 बजे घर से दूध लेने के लिए पास के तालाब की ओर गई थी। उस समय घर में परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे। लेकिन देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। करीब 6:30 बजे घर पहुंचने पर छोटी बेटी ने बताया कि गीतांजलि सिंह किसी दुकान जाने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद परिवार के लोग तत्काल उसकी तलाश में निकल पड़े और आस-पास के इलाकों व रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की, लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

1002376653

*परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका, पुलिस से कार्रवाई की मांग*

परिजनों ने अपने आवेदन में आशंका जताई है कि उनकी नाबालिग बेटी को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाया गया है। उनका कहना है कि यदि लड़की अपनी मर्जी से कहीं गई होती तो अब तक वापस लौट आती। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने तत्काल थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई और जल्द से जल्द बेटी को खोजने की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन के साथ-साथ संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। इस घटना से पूरे इलाके में चिंता और दहशत का माहौल है, वहीं परिजन लगातार अपनी बेटी की सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए हुए हैं।

style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button