राशन दुकान का समाचार

धरमजयगढ़ में पहाड़ी कोरवा लोगों को खाद्य विभाग के निष्क्रियता के कारण नहीं मिल रहा राशन?..

धरमजयगढ़ के ग्राम पंचायत साजापाली के आमानारा गांव में पहाड़ी कोरवा परिवारों को खाद्य विभाग धरमजयगढ़ के निष्क्रियता के कारण राशन नहीं मिल रहा हैं।और उन्हें राशन बाहर से खरीदना पड़ रहा हैहम ऐसा इसलिए कह रहें हैं क्युकी हितग्राही को राशन मिले या ना मिले इसका जिम्मेदारी खाद्य विभाग की होती हैं। और यहां खाद्य विभाग की निष्क्रियता का ही परिणाम हैं जो अगस्त महीने का राशन साजापाली के आमानारा स्थित पहाड़ी कोरवा लोगों को राशन वितरक नें राशन नहीं दिया। वही अधिकारी दिखावे की कार्यवाही तो कर देंगे पर जिनका अंगूठा लग गया और राशन गबन हो गया हैं उन्हें उस माह का राशन कैसे मिलेगा यह स्पष्ट कौन बताएगा। ग्रामीणों नें बताया कि राशन देने के नाम पर उनका अंगूठा लगवा लिया गया, लेकिन अंगूठा लगवाने के बाद उन्हें राशन नहीं दिया गया। इससे गांव के पहाड़ी कोरवा परिवारों में नाराजगी है और राशन वितरण व्यवस्था की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

52 परिवारों के राशन को लेकर उठे सवाल

आमानारा में पहाड़ी कोरवा समुदाय के करीब 52 परिवार निवास करते हैं, जिनकी आबादी लगभग 300 बताई जा रही है। ग्रामीणों का दावा है कि अगस्त माह में इन परिवारों को मिलने वाला राशन उन्हें नहीं मिल पाया। हितग्राहियों का आरोप है कि राशन वितरण की प्रक्रिया के दौरान उनसे ई-पॉस मशीन पर अंगूठा लगवा लिया गया।

पीडीएस संचालक का दावा—एक माह पीछे चल रहा वितरण

मामले में पीडीएस संचालक विजय ने ग्रामीणों के आरोपों से अलग व्यवस्था की स्थिति बताते हुए कहा कि पिछले राशन वितरक द्वारा एक माह का राशन वितरित नहीं किया गया था। इसी कारण राशन वितरण एक माह पीछे चल रहा है। उनका कहना है कि अगस्त में प्राप्त राशन को जुलाई माह का राशन मानकर वितरित किया गया है और सितंबर में आने वाले राशन को अगस्त माह का राशन मानकर वितरित किया जाएगा।

1003442248

राबिया खान (सहायक खाद्य अधिकारी ) उक्त गांव का शिकायत संज्ञान में आते ही जांच किया गया जिसमें शिकायत सही पाए जाने पर दुकान को सस्पेंड करते हुए ग्रामीणों के व्यकल्पिक व्यस्था के रूप में चिड़ोडी के राशन दुकान को अटैच किया गया है।

“कापू रेंज में ‘गुमशुदा’ रेंजर की तलाश! “कार्यालय पहुंचो तो रेंजर गायब,“दफ्तर में नहीं, फोन पर नहीं! कापू रेंजर को लेकर आवेदकों ने उठाए सवाल”

कलेक्टर नें कहा था बिना सहमति नहीं खुल सकता खदान, फ़िरभी secl कर रहा कार्य?, रोक लगाने Sdm कार्यालय पहुंचे ग्रामीण….

style=
style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button