नगर पंचायत धरमजयगढ़

धरमजयगढ़ नगर पंचायत का अनोखा कारनामा..जिसको काम का पैसा दिया उसी को नहीं कोई जानकारी…3 लेटर आया सामने कौन सच बोल रहा कौन झूठ…जानू को हल्के में लें रहा…….

धरमजयगढ़ नगर पंचायत में आरसीसी नाली निर्माण के नाम पर सामने आए दस्तावेजों ने भुगतान व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नगर पंचायत ने काम के नाम पर दिए ₹3.89 लाख? ठेकेदार शेष कुमार साहू बोले—“मैंने तो कोई अनुबंध ही नहीं किया”, पैसा किस काम का? मुझसे पूछा तक नहीं! वही नगर पंचायत नें शेष साहू पर FIR करने को पत्र तक थाना प्रभारी को लिख दिया। मामला वार्ड क्रमांक 08 स्थित आंगनबाड़ी से यशपाल साहू के घर तक आरसीसी नाली निर्माण से जुड़ा है। शेष ने SDM धरमजयगढ़ को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि उनके खाते में ₹3,89,668 की राशि जमा की गई, जबकि उन्होंने इस कार्य के एवज में न तो कोई बिल प्रस्तुत किया, न भुगतान की मांग की और न ही नगर पंचायत के साथ कोई अनुबंध किया। इस पूरे मामले में गोलमोल जवाव को लेकर शिकायतकर्ता पार्षद जानू सिदार नगर पंचायत पर गंभीर आरोप लगा रहें हैं। कि नगर पंचायत बचने की कोशिश कर रहा।

*नगर पंचायत ने क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर को लिखा पत्र*

1003309491

मामले को और दिलचस्प बनाता है नगर पंचायत धरमजयगढ़ का आधिकारिक पत्र। नगर पंचायत ने क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर को बताया है कि वार्ड क्रमांक 08 में आरसीसी नाली निर्माण कार्य के लिए टेंडर किया गया था और शेष कुमार साहू को 28 जून 2024 को कार्यादेश जारी किया गया था और कार्य के अनुसार भुगतान किया गया हैं। लेकिन दूसरी ओर शेष कुमार साहू अपने आवेदन में साफ तौर पर कह रहे हैं कि 10 जून 2026 को नगर पंचायत के साथ उनका कोई अनुबंध नहीं हुआ और उन्होंने उक्त कार्य के लिए कोई बिल या भुगतान मांग पत्र प्रस्तुत नहीं किया। यहीं से पूरा मामला सवालों के घेरे में आ जाता है— ₹3.89 लाख का भुगतान किस प्रक्रिया के तहत खाते में पहुंचा?

*दस्तावेज आमने-सामने: एक तरफ नगर पंचायत का दावा, दूसरी तरफ ठेकेदार का इनकार*

1003309490

शेष कुमार साहू अनुविभायीय अधिकारी राजस्व (SDM) को दिए आवेदन में खुद को इस पूरे भुगतान से अनजान बताते हुए षड्यंत्रपूर्वक खाते में राशि डालने का आरोप लगा रहे हैं। और नगर पंचायत भुगतान की बात कह रहा तब किस आधार पर CMO नें शेष साहू के खिलाफ जांच कर FIR दर्ज करने का मांग किया। क्या नगर पंचायत का वह पत्र झूठा हैं जो उन्होंने संयुक्त संचालक बिलासपुर को लिखा हैं या शेष साहू का SDM को लिखा गया पत्र। सोचने की बात यह हैं कि पुलिस अबतक क्या जांच कर रही और कब निष्कर्ष पर पहुंचेगी..?

1003309468

*मजेदार बात यह हैं कि अब जानकारी यह सामने आ रही की नगर पंचायत नें जो पत्र नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग संयुक्त संचालक बिलासपुर को लिखा हैं वह फर्जी बताया जा रहा हैं। फिलहाल यह अफवाह हैं और पत्र असली हैं या नकली CMO का अधिकारिक बयान से ही स्पष्ट होगा*

धरमजयगढ़ के सचिव का कलेक्टर से शिकायत..विजयनगर से सचिव हटाने पंच पहुँचे रायगढ़..विजयनगर पंचायत में सचिव राज?

style=
style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button